गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘होली की सभी को बधाई, फसल कटने के बाद यज्ञ होता है और यज्ञ में हर व्यक्ति का योगदान होता है। जीवनरूपी यज्ञ में सभी समाज के लोग हों। सीएम ने आगे कहा कि होली पर कहीं कोई समस्या नहीं हुई। जहां अराजकता वहां उत्साह नहीं है। भारत में शांति है, लोग होली मना रहे हैं।
पूरे देश में होली का आनंद उत्साह
सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि आज होली का महान पर्व है। पूरे देश और दुनिया में जहां कहीं भी सनातनी रहते हैं, उन्होंने आज रंगों के इस उत्सव को उमंग और उत्साह के साथ आयोजित किया है। पूरे देश में होली का आनंद उत्साह और उमंग के साथ लिया जा रहा है, जो लोग कहते हैं कि यहां भेदभाव है तो उन्हें होली में शामिल होकर देखना चाहिए कि भेदभाव कहां हैं? सभी लोग एक दूसरे से मिलकर होली मनाते हैं।
READ MORE: लापरवाही ने छीन ली जिंदगी! ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छूटा तौलिया, पांच महीने बाद हो गई मौत
सीएम योगी ने आगे कहा कि पूरी दुनिया में अशांति और अराजकता है। भारत आनंद, और उत्साह के साथ होली मना रहा है। भारत में कहीं भी अराजकता नहीं है। होलिका दहन का मतलब अहंकार मिटाना है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

