इमरान खान, खंडवा। शहर में मस्जिद पर पत्थरबाजी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनका नाम जाकिर और वसीम है। पुलिस ने आरोपियों का मस्जिद के सामने से जुलूस निकाला है। इसके बाद इलाके में शांति है।
5 मार्च महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का भांग-चंदन से किया अद्भुत श्रृंगार,
मस्जिद की खिड़कियों पर पत्थर फेंके थे
शहर के खड़कपुरा स्थित मस्जिद में मंगलवार रात को नमाज के दौरान हुई पथराव की घटना में कोतवाली पुलिस ने छह आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जाकिर और वसीम के रूप में हुई है। घटना के बाद शहर में तनाव की स्थिति बन गई थी लेकिन पुलिस की सक्रियता से 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ा लिया। मंगलवार रात जब मस्जिद में नमाजी इबादत में मशगूल थे, तभी अचानक मस्जिद की खिड़कियों पर पत्थर आकर गिरे। अचानक हुए इस हमले से नमाज अदा कर रहे लोगों में दहशत फैल गई।
टीवी फुटेज में 6 बदमाश नजर आ रहे
तत्काल नमाज समाप्त कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण आर्य और खंडवा सीएसपी अभिनव वारंगे पुलिस बल के साथ पहुंचे। मस्जिद पास क्षेत्र में सर्चिंग की गई। मस्जिद परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखे गए जिसमें में छह संदिग्ध युवक नजर आए। इसके आधार पर सीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

