रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. बछरावां कस्बे में होली (फाग) के उत्सव के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई. यहां डीजे की धुन पर थिरकते और नाचते युवकों के समूह पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने अचानक ईंट-पत्थर बरसाए. यह हमला अचानक हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

पथराव इतना भीषण था कि पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं, जिनमें से कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत सक्रिय हुई. एडिशनल एसपी के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

इसे भी पढ़ें : मस्ती-मस्ती में आई मौतः होली के बाद नदी नहाने गए 4 दोस्त, हुआ कुछ ऐसा कि 2 ही जिंदा वापस लौट पाए घर

पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. मौके पर एसडीएम गौतम सिंह और सीओ प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे. उन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है और शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है.