Rajasthan News: राजस्थान के प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व सूचना आयुक्त नारायण बारेठ का शनिवार तड़के निधन हो गया। 68 वर्षीय बारेठ पिछले कुछ हफ्तों से निमोनिया से जूझ रहे थे और जयपुर के मालवीय नगर के अस्पताल में उनका इलाज जारी था।

मूल रूप से चूरू जिले के रतनगढ़ के निवासी नारायण बारेठ का पत्रकारिता करियर तीन दशकों से अधिक लंबा रहा। उन्होंने कोटा से अपनी सक्रिय पारी शुरू की थी। उन्हें विशेष रूप से बीबीसी की राजस्थान में रिपोर्टिंग की नींव रखने का श्रेय दिया जाता है। अपने करियर के दौरान उन्होंने द एशियन एज, द पायनियर, नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ जुड़कर वंचित वर्गों की आवाज को प्रमुखता दी।
प्रशासनिक और शैक्षणिक क्षेत्र में भी उनका योगदान अतुलनीय रहा। वर्ष 2020 से 2022 तक उन्होंने राजस्थान के राज्य सूचना आयुक्त के रूप में कार्य किया, जहां RTI से जुड़े उनके फैसले आज भी नजीर माने जाते हैं। साथ ही, हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय की संस्थापक फैकल्टी के रूप में उन्होंने सैकड़ों छात्रों को पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी। नारायण बारेठ के निधन पर मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई राजनेताओं, वरिष्ठ पत्रकारों और सामाजिक संगठनों ने संवेदना व्यक्त की है।
पढ़ें ये खबरें
- कान्हा नेशनल पार्क में बाघों की मौत का सिलसिला जारी: सरही जोन में मिला बाघ का शावक का शव, दो दिन से था लापता
- पाकिस्तानी प्लेयर ने टी20 विश्व कप के दौरान ली थी ड्रग्स, टेस्ट में पाया गया पॉजिटिव, सरे ने रद्द की डील
- होर्मुज में एक के बदले 2 जहाज ईरान ने किए जब्त, मित्र देश के जहाजों पर भी एक्शन!
- पोटाकेबिन आश्रम दुष्कर्म मामला: हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलटा, आरोपी को सुनाई 20 साल की सजा
- अराजकता के दौर से गुजर रहा UP! गाजीपुर में सपाइयों पर पथराव, अखिलेश ने साधा निशाना
