Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (09 मार्च 2026) की खबरों में दिल्ली चुनाव रद्द करने की मांग, AAP सांसद संजय सिंह ने संसद में दिया नोटिस, नमो भारत स्टेशन पर हाईटेक को-वर्किंग स्पेस, अल फलाह यूनिवर्सिटी अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी को अंतरिम जमानत, शराब घोटाला केस: दिल्ली हाईकोर्ट से CBI को राहत, दिल्ली दंगे के आरोपी शरजील इमाम को बड़ी राहत प्रमुख रहा।

दिल्ली चुनाव रद्द करने की मांग, AAP सांसद संजय सिंह ने संसद में दिया नोटिस
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने संसद के शून्य काल के दौरान दिल्ली के चुनाव को रद्द करने की मांग की है। सांसद ने इसके लिए सदन को नोटिस दिया और इसकी जानकारी अपने एक्स (X) अकाउंट पर भी साझा की। संजय सिंह ने ट्वीट में लिखा “दिल्ली का चुनाव रद्द हो। लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकार को झूठा मुकदमा लगाकर बदनाम किया गया। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित आप के तमाम नेताओं को अवैध तरीके से गिरफ्तार किया गया और साजिश रचकर चुनाव हराया गया है।”
पढ़े पूरी खबर…..

नमो भारत स्टेशन पर हाईटेक को-वर्किंग स्पेस
दिल्ली से मेरठ के बीच विकसित किए गए Delhi–Meerut Namo Bharat Corridor पर यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। National Capital Region Transport Corporation (एनसीआरटीसी) ने कॉरिडोर के स्टेशनों पर को-वर्किंग स्पेस उपलब्ध कराने की शुरुआत की है। इसकी पहली शुरुआत Ghaziabad Namo Bharat Station से की गई है। एनसीआरटीसी के अनुसार, यह सुविधा खासतौर पर उन यात्रियों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है जो यात्रा के दौरान भी अपना काम जारी रखना चाहते हैं। को-वर्किंग स्पेस में लोग आराम से बैठकर लैपटॉप पर काम कर सकेंगे, ऑनलाइन मीटिंग कर पाएंगे और जरूरत पड़ने पर पॉडकास्ट या अन्य डिजिटल कंटेंट की रिकॉर्डिंग भी कर सकेंगे।

शराब घोटाला केस: दिल्ली हाईकोर्ट से CBI को राहत
दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने दिल्ली शराब नीति मामले में CBI को बड़ी राहत दी है। अदालत ने जांच में कथित खामियों को लेकर सीबीआई अधिकारी के खिलाफ जांच कराने के ट्रायल कोर्ट के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि जब तक इस मामले में वह अंतिम फैसला नहीं सुनाता, तब तक ट्रायल कोर्ट ED से जुड़े केस में कोई निर्णय न सुनाए। हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को तय की है। तब तक इस केस में राउज एवेन्यू कोर्ट की आगे की कार्रवाई पर रोक बनी रहेगी।

अल फलाह यूनिवर्सिटी अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी को अंतरिम जमानत
नई दिल्ली के साकेत कोर्ट ने अल फलाह यूनिवर्सिटी (Al Falah University) के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी(Jawad Ahmed Siddiqui) को मनी लांड्रिंग के आरोपों में 2 हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने जमानत देने के दौरान कहा कि जवाद की पत्नी की तबीयत गंभीर है और मामले में चार्जशीट पहले ही दाखिल हो चुकी है। कोर्ट ने यह जमानत सीमित अवधि के लिए दी है और अगले आदेश तक लागू रहेगी।

दिल्ली दंगे के आरोपी शरजील इमाम को बड़ी राहत
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने शरजील इमाम (Sharjeel Imam) को दिल्ली दंगा साजिश मामले में 10 दिन की अंतरिम जमानत दे दी है. कोर्ट ने यह राहत उन्हें अपने छोटे भाई की शादी में शामिल होने और अपनी बीमार मां की देखभाल करने के लिए दी है. एडिशनल सेशंस जज समीर बाजपेयी ने ये फैसला सुनाया. 20 मार्च 206 से 30 मार्च 2026 तक अंतरिम जमानत दी गई है.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
दिल्ली का सबसे लंबा छठ घाट मुनक नहर पर बनेगा: दिल्ली के शालीमार बाग, पीतमपुरा, कोहाट एनक्लेव, केशवपुरम और पंजाबी बाग इलाके में रहने वाले लोगों को जल्द ही एक नया रिक्रिएशनल स्पेस मिलने वाला है। इन क्षेत्रों के पास स्थित Munak Canal के करीब 6 किलोमीटर लंबे हिस्से को रिक्रिएशनल एक्टिविटी जोन के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। इस परियोजना के तहत Delhi Irrigation and Flood Control Department ने यहां दिल्ली का सबसे लंबा छठ घाट बनाने की योजना तैयार की है। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली के नांगलोई में DTC बस हादसा: दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक डीटीसी बस द्वारा लोगों को टक्कर मारने की घटना सामने आई है। इस हादसे में रविकांत शर्मा नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस में आग लगा दी। पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस हादसे की जांच शुरू कर दी है और बस चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। (पढ़े पूरी खबर)
उत्तम नगर हत्याकांड: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन गुब्बारा फेंकने को लेकर हुई तरुण की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस को जांच के दौरान अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद मामले में और खुलासे हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने अब तक इस हत्या मामले में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट की युवतियों से बदसलूकी: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक बार फिर नॉर्थ-ईस्ट की दो युवतियों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. साकेत कोर्ट के पास पार्क में टहल रही दोनों लड़कियों पर कुछ युवकों ने पहले आपत्तिजनक टिप्पणी की और विरोध करने पर हमला कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है. (पढ़े पूरी खबर)
किसी को धमकाकर एक रुपये भी जबरन लिया तो माना जाएगा उगाही: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) ने जबरन वसूली से जुड़े करीब 15 वर्ष पुराने एक मामले में अहम टिप्पणी की है। अदालत ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को डरा-धमकाकर उससे एक रुपये भी लिया जाता है, तो वह कानून की नजर में उगाही (Extortion) का अपराध माना जाएगा। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट Ankit Garg की अदालत ने स्पष्ट किया कि जब किसी व्यक्ति को चोट, नुकसान या किसी अन्य प्रकार के डर का हवाला देकर उससे पैसे या संपत्ति हासिल की जाती है, तो यह जबरन वसूली की श्रेणी में आता है। इसके लिए यह जरूरी नहीं है कि वसूली गई पूरी रकम का सटीक मिलान हो या पूरी राशि बरामद की जाए। अदालत ने कहा कि यदि यह साबित हो जाता है कि आरोपी ने डर दिखाकर किसी से पैसे या संपत्ति हासिल की है, तो वही अपने आप में उगाही का अपराध सिद्ध करने के लिए पर्याप्त है। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली में सबसे महंगा रिटेल बाजार बना खान मार्केट: अगर आप सोचते हैं कि दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस (Connaught Place) में दुकान खोलना सबसे महंगा सौदा है, तो आप गलत हैं। राजधानी का लुटियंस जोन स्थित खान मार्केट (Khan Market) आज भी अपनी बादशाहत कायम किए हुए है और यह दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे भारत का सबसे महंगा रिटेल बाजार बना हुआ है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक सीमित जगह और बड़े-बड़े ब्रांड्स के बीच मची होड़ के कारण यहां दुकानों का किराया लगातार बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय और प्रीमियम ब्रांड्स की मौजूदगी के कारण खान मार्केट में दुकान या शोरूम लेना बेहद महंगा सौदा माना जाता है। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

