शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल का चुनाव कार्यक्रम घोषित हो गया हैं। 12 मई को मतदान होगा। वहीं 16 जून से मतगणना की जाएगी। स्टेट बार चुनाव में प्रदेश के 93 हजार अधिवक्ता 26 सदस्यों के लिए वोटिंग करेंगे। आइए एक नजर डालते है इलेक्शन के शेड्यूल पर…
मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल का चुनाव का शेड्यूल जारी हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित उच्चाधिकार प्राप्त चुनाव समिति ने रिटायर्ड जस्टिस एस के पालो को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। प्रोविजनल मतदाता सूची 16 मार्च को जारी होगी। अधिवक्ता 24 मार्च को दावे आपत्ति पेश करेंगे। अंतिम सूची का प्रकाशन 1 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इसके बाद 08 से 10 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। तीन दिन तक फॉर्म जमा किए जाएंगे।
22 अप्रैल को अंतिम सूची
15-16 अप्रैल नामांकन फॉर्म की जांच की जाएगी। 20 से 22 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। प्रत्याशियों की अंतिम सूची 22 अप्रैल शाम 5 बजे तक जारी की जाएगी। वहीं 12 मई को मतदान होगा। वोट काउंटिंग 16 जून से शुरू होगी। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में 93 हजार अधिवक्ता 26 सदस्यों के लिए वोटिंग करेंगे।
ये भी पढ़ें: बड़ी खबर : SC ने मध्यप्रदेश बार काउंसिल का चुनाव कराने दिए निर्देश, अक्टूबर 2025 में खत्म हो चुका है कार्यकाल
चुनाव में महिला आरक्षण भी
गौरतलब है कि अक्टूबर 2025 में स्टेट बार काउंसिल का कार्यकाल खत्म हो चुका है। फिलहाल यह एक्सटेंशन पर चल रहा है। 4 फरवरी को इस पर सुनवाई हुई और कोर्ट ने चुनाव कराने के निर्देश दिए। आपको बता दें कि स्टेट बार में 25 सदस्यों का चुनाव होता है। इस बार इलेक्शन में महिला आरक्षण भी है। 7 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 5 पद के लिए ही चुनाव होगा। बाकी के दो पदों पर मनोनयन किया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

