11 March History : इतिहास के पन्नों में 11 मार्च कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए दर्ज है। इस दिन जहां मुगल बादशाह औरंगजेब ने छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी को यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया, वहीं जापान में आए विनाशकारी भूकंप और सुनामी ने हजारों लोगों की जान ले ली थी। इसके अलावा विश्व राजनीति, विज्ञान, खेल और भारत के इतिहास में भी इस तारीख को कई अहम घटनाएं हुईं। आइए जानते हैं 11 मार्च को घटी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में।

11 मार्च की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1669: इटली में एटना ज्वालामुखी फटने से करीब 15 हजार लोगों की मौत हो गई।

1689: मुगल बादशाह औरंगजेब ने छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी को यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया।

1779: अमेरिकी सेना ने ‘कोर ऑफ इंजीनियर्स’ की स्थापना की।

1881: कलकत्ता टाउन हॉल में रामनाथ टैगोर की प्रतिमा स्थापित की गई। यह पहला मौका था जब किसी भारतीय की प्रतिमा सार्वजनिक स्थल पर लगाई गई।

1895: स्पेन का जहाज ‘रीना रेजेंटा’ जिब्राल्टर के पास डूब गया, जिसमें लगभग 400 यात्रियों की मौत हो गई।

1918: मॉस्को को आधिकारिक तौर पर रूस की राजधानी बनाया गया।

1948: भारत के पहले पोत ‘जल ऊषा’ का विशाखापत्तनम से जलावतरण किया गया, जो उस समय की आधुनिक प्रणालियों से लैस था।

1963: सोमालिया ने ब्रिटेन के साथ अपने राजनयिक संबंध तोड़ दिए।

1978: इजरायल के शहर तेल अवीव में हुए आतंकवादी हमले में 45 लोगों की मौत हो गई।

1985: कोंस्तान्तिन चेरेंकों की मौत के बाद मिखाइल गोर्बाच्योफ सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता बने।

1990: संसद में मतदान के बाद लिथुआनिया ने खुद को सोवियत संघ से स्वतंत्र घोषित किया।

1996: ईरान ने ‘सैटेनिक वर्सेज’ के लेखक सलमान रुश्दी के खिलाफ जारी फतवा वापस ले लिया।

1999: इंफोसिस नैस्डैक स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी।

2001: पुलेला गोपीचंद ने बैडमिंटन में विश्व चैंपियनशिप जीतकर भारत का नाम रोशन किया।

2004: स्पेन में तीन रेलवे स्टेशनों पर हुए बम विस्फोटों में 190 लोगों की मौत और करीब 1200 लोग घायल हुए।

2008: नासा ने अपने अंतरिक्ष यान ‘एंडेवर’ को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर रवाना किया।

2011: भारत ने 350 किलोमीटर तक मार करने वाली ‘धनुष’ और ‘पृथ्वी’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2011: जापान के तोहोकू क्षेत्र के पास समुद्र में 9 तीव्रता के भूकंप के बाद आई सुनामी में 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

2020: भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 60 हुए और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 को महामारी घोषित किया।