National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (11 मार्च 2026) की खबरों में देशभर में LPG की किल्लत; देश में पहली बार इच्छामृत्यु की इजाजत; पीएम मोदी बोले- युवाओं की क्षमता पर कांग्रेस को भरोसा नहीं;  IPL-2026 का शेड्यूल जारी; लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज प्रमुख रहा।

1. देशभर में LPG की किल्लत

ईरान युद्ध के बाद देश में LPG की किल्लत नजर आने लगी है। युद्ध की आंच भारत तक पहुंच गई है और इसका असर साफ दिख रहा है। गैस सिलेंडरों के लिए कई जगहों पर मारामारी दिख रही है। कहीं सिलेंडर चोरी हो रहे हैं, तो कहीं गैस भरवाने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। विपक्ष भी इस मौके को भुनाने का मौका नहीं छोड़ रहा और संसद परिसर में प्रदर्शन कर रहा है। गैस किल्लत पर क्या हालात दिख रहे हैं, आइए जानते हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

2. देश में पहली बार इच्छामृत्यु की इजाजत

31 वर्षीय हरीश राणा के माता-पिता की कहानी सुनकर कोई भी भावुक हो जाएगा। हरीश राणा को उनके बूढ़े पिता ने बड़े प्यार और मेहनत से पाला, उन्हें इंजीनियरिंग कॉलेज तक पहुंचाया और उनका बेटा टॉपर बनकर ऊंची उड़ान भरने के लिए तैयार था। लेकिन एक भयानक हादसे ने हरीश की जिंदगी बदल दी। अब वह 13 साल से बिस्तर पर हैं और उनके ठीक होने की सभी उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। इस पीड़ा और निराशा के बीच, हरीश के माता-पिता ने इच्छा मृत्यु की मांग उठाई, ताकि उन्हें दर्द से मुक्ति मिल सके।

पढ़े पूरी खबर…..

3. पीएम मोदी बोले- युवाओं की क्षमता पर कांग्रेस को भरोसा नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल और तमिलनाडु के दौरे पर हैं, जहां वे कुल 16,450 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। केरल के एर्नाकुलम में प्रधानमंत्री मोदी ने 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं उद्घाटन किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के राजकुमार को यह भी नहीं पता कि भारत के युवा ड्रोन निर्माण के क्षेत्र में चमत्कार कर रहे हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

4. IPL-2026 का शेड्यूल जारी

करोड़ों क्रिकेट फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होगी। सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

पढ़े पूरी खबर…..

5. लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज

संसद में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज हो गया है. अमित शाह के भाषण के बीच विपक्ष की ओर से भारी हंगामा किया गया. भारी हंगामे के बीच अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया.

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

ट्रंप का बड़ा दावा- जब चाहूंगा तब ईरान-इजरायल जंग खत्म होगीः ईरान-इजरायल जंग बुधवार को 12वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। दोनों तरफ से हमले के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ईरान संघर्ष पर ट्रंप ने कहा, ‘जब भी मैं चाहूंगा कि युद्ध खत्म हो, यह खत्म हो जाएगा।’ ट्रंप ने एक्सियोस को दिए एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि हाल के मिलिट्री हमलों के बाद ईरान में US के लिए टारगेट करने के लिए प्रैक्टिकली कुछ भी नहीं बचा है। (पूरी खबर पढ़े)

LPG उत्पादन 25 प्रतिशत बढ़ाः पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार के मंत्रालयों ने बुधवार को एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की और लोगों की चिंताओं को दूर किया। इस दौरान पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि प्राथमिक क्षेत्रों को किसी तरह की कटौती के बिना गैस आपूर्ति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गलत सूचनाओं के कारण रसोई गैस सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी है। उन्होंने कहा कि बुकिंग करने के बाद ढाई दिन में सिलेंडर की डिलीवरी मिलेगी। (पूरी खबर पढ़े)

राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनतीः बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता. उन्होंने सवाल उठाया कि यह अविश्वास प्रस्ताव आखिर क्यों लाया गया है. प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने बहस के दौरान बार-बार एक ऐसी किताब का जिक्र किया जो अभी प्रकाशित ही नहीं हुई है. उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि जो किताब छपी ही नहीं है, उसे ‘ऑथेंटिक’ किसने घोषित कर दिया. (पूरी खबर पढ़े

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

WhatsApp