लखनऊ. UP में 7 IPS अफसरों का तबादला किया गया है, जिसमें 4 जिलों के SP-SSP के नाम शामिल हैं. जारी आदेश के मुताबिक, एसएसपी डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह को बदायूं से हटाकर एसपी लाजिस्टिक्स की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं एसपी फतेहपुर अनूप कमार सिंह को डीजीपी मुख्यालय भेजा गया है.
इसे भी पढ़ें- BJP ने बेईमानी करके बनाई है सरकार..! 2027 चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का सबसे बड़ा दावा, जानिए ऐसा क्या कह दिया?
इसके अलावा एएसपी नगर के पद पर तैनात अभिनव त्यागी को हटाकर भदोही का एसपी, गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में एडीसीपी के पद पर तैनात पाटिल निमिष दशरथ गोरखपुर के एएसपी नियुक्त किया गया है. अंकिता शर्मा को एसपी कासगंज से हटाकर बदायूं का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. ओम प्रकाश सिंह प्रथम को कासगंज एसपी और भदोही अभिमन्यु मांगलिक को एसपी फतेहपुर का जिम्मा दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- UP में चली तबादला एक्सप्रेसः योगी सरकार ने 7 IAS अफसरों को किया इधर से ऊधर, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी…
देखें आदेश की कॉपी-

- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

