खटीमा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा भ्रमण के दौरान आज नगला तराई और हेलीपैड, लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों और जनता से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने लोगों की जनसमस्याएं सुनी और समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है. इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें.
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता प्रेम सिंह टूरना, दर्जा प्राप्त मंत्री अनिल कपूर डब्बू, सतीश भट्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : UPSC में चयनित शांभवी, प्रिया और सौम्या को सीएम धामी ने दी बाधाई, कहा- इन बेटियों ने परिवार के साथ प्रदेश का भी नाम रोशन किया
बता दें सीएम जनसमस्या के निदान को लेकर प्रतिबद्ध हैं. शनिवार को भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर (चंपावत) दौरे पर थे. यहां स्थित कैंप कार्यालय में उन्होंने स्थानीय जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना. जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि हर समस्या का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए. सीएम ने कहा कि हमारी सरकार का सतत प्रयास है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो. जनसेवा और जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

