चेतन योगी, देवास। मध्य प्रदेश की देवास पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जंगल में टीन शेड के नीचे संचालित हो रही अवैध फटाखा फैक्ट्री पर दबिश दी। जहां पर कई मजदूर मिले। हालांकि अभी तक संचालक का खुलासा नहीं हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। यह पूरा मामला उदयनगर थाना क्षेत्र का है।
देवास जिले के आदिवासी क्षेत्र के पोलखाल जंगल में अवैध गतिविधि का बड़ा मामला सामने आया है। जहां घने जंगल में टीन शेड के नीचे पटाखों की दो अवैध फैक्ट्रियां संचालित हो रही थीं। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के निर्देशन में एडिशनल एसपी एच एन बाथम, उदयनगर थाना प्रभारी सी एल रायकवार और बीडी वीरा ने पुलिस टीम के साथ दबिश दी। जहां भारी मात्रा में सुतली बम, बारूद और पटाखे बनाने की सामग्री बरामद की गई।
ये भी पढ़ें: शादी हाल संचालक के घर से रायफल और 99 कारतूस बरामदः आरोपी आलम अली का पुलिस ने लिया रिमांड
पुलिस के अनुसार, मौके से हजारों की संख्या में सुतली बम और बारूद से भरे पैकेट मिले हैं। इसके अलावा पटाखे तैयार करने में उपयोग होने वाले कागज, धागे, केमिकल और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं। बरामद सामग्री की गिनती और जांच की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें: रिटायर्ड फौजी के खंडहरनुमा मकान में मिली युवती की सड़ी गली लाश: कागज की पर्ची पर लिखा था ‘काजल’ नाम, शव के पास मिले ‘ब्लैक पर्स’ से सुलझेगी पहेली ?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

