AirPods Max 2 Launch : Apple ने अपने प्रीमियम हेडफोन AirPods Max 2 लॉन्च कर दिए हैं. ये हेडफोन दमदार नॉइज कैंसलेशन, बेहतरीन साउंड क्वालिटी और ओवर-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं. इन हेडफोन में कई स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं. AirPods Max 2 में दिया गया Active Noise Cancellation फीचर, 2020 के आखिर में लॉन्च हुए हेडफोन के मुकाबले 1.5 गुना ज्यादा असरदार है.

यह ध्यान देने वाली बात है कि कंपनी ने 2024 में AirPods Max के लिए एक छोटा सा अपडेट जारी किया था, जिसमें USB-C कनेक्टर और लॉसलेस वायर्ड ऑडियो के लिए सपोर्ट जोड़ा गया था. AirPods Max 2 की कीमत पिछले मॉडल जितनी ही रखी गई है. इन हेडफोन के लिए ऑर्डर 25 मार्च, 2026 से शुरू होंगे.

हेडफोन 5 कलर में मिलेंगे

Apple AirPods Max 2 की कीमत 67,900 है. इन हेडफोन को कई रंगों में लॉन्च किया गया है, जिनमें Midnight, Starlight, Orange, Purple और Blue शामिल हैं. इनके लिए ऑर्डर 25 मार्च, 2026 से शुरू होंगे. इनकी डिलीवरी अगले महीने यानी अप्रैल में शुरू होने की उम्मीद है.

हेडफोन में Apple की नई H2 चिप

  • इन हेडफोन में कई खास फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें Active Noise Cancellation, Apple की H2 चिप, Live Translation के लिए सपोर्ट और बेहतर साउंड क्वालिटी शामिल हैं.
  • Apple का कहना है कि नए हेडफोन में दिया गया Active Noise Cancellation (ANC) फीचर, पिछले मॉडल के मुकाबले 1.5 गुना ज्यादा असरदार है.
  • इसके अलावा, हेडफ़ोन का Adaptive Audio फीचर यूजर के आस-पास के माहौल के हिसाब से ANC और Transparency के लेवल को अपने आप एडजस्ट कर लेता है.

अब Live Translation फीचर भी उपलब्ध

कंपनी ने यह भी बताया है कि Transparency मोड अब ज्यादा नैचुरल हो गया है. साथ ही, इन हेडफोन में नई H2 चिप दी गई है, जिसने Apple की पिछली सिलिकॉन चिप की जगह ले ली है. इस अपग्रेड की वजह से Live Translation और Conversation Awareness जैसे फीचर्स मिल पाते हैं.

AirPods Max 2 में नया क्या है?

  1. दमदार साउंड के लिए नया H2 चिप : जहां पिछले हेडफ़ोन में H1 चिप था, वहीं यह नया मॉडल ज्यादा एडवांस्ड H2 चिप से लैस है. इसका नतीजा यह है कि ऑडियो क्वालिटी पहले से कहीं ज्यादा साफ है. बेस भी काफी ज्यादा दमदार है.
  2. बाहरी शोर से पूरी आजादी (1.5 गुना बेहतर ANC) : इसका ‘एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन’ (ANC) अब 1.5 गुना ज्यादा दमदार है. इसका मतलब है कि चाहे फ्लाइट की गड़गड़ाहट हो या ट्रैफिक का शोर, ये हेडफोन बाहरी शोर को लगभग पूरी तरह से रोक देते हैं.
  3. स्मार्ट ट्रांसपेरेंसी मोड : अगर आप म्यूजिक सुनते हुए आस-पास की डरूरी आवाजों से भी वाकिफ रहना चाहते हैं, तो नया ट्रांसपेरेंसी मोड सुनने का एकदम नैचुरल अनुभव देता है.
  4. लॉसलेस ऑडियो और गेमिंग सपोर्ट : अब आप USB Type-C केबल लगाकर हाई-क्वालिटी ‘लॉसलेस ऑडियो’ का मज़ा ले सकते हैं. यह गेमर्स के लिए भी एकदम सही है, क्योंकि यह ऑडियो में लगभग कोई देरी न होने (लो लेटेंसी) की गारंटी देता है.