Rajasthan News: राजस्थान की प्यास बुझाने की दिशा में भजनलाल सरकार ने दिल्ली में एक ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। जल जीवन मिशन 2.0 के तहत नई गाइडलाइन्स के अनुसार भारत सरकार के साथ MOU (समझौता) करने वाला राजस्थान अब देश का पहला राज्य बन गया है।

दिल्ली में जमी दिग्गज नेताओं की चौकड़ी
बता दें कि मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल की मौजूदगी में यह करार हुआ। ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, राजस्थान सरकार ने जनता के हितों को देखते हुए केंद्र से विशेष आग्रह किया था, जिसे मंजूरी मिलते ही यह समझौता परवान चढ़ा। अब प्रदेश के उन दूर-दराज के इलाकों में भी नल से जल पहुंचेगा, जहां कभी पानी की कल्पना करना भी मुश्किल था।
डबल इंजन की रफ्तार से बुझेगी प्यास
गौरतलब है कि इस मिशन के विस्तारित स्वरूप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दी है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस नई पहल से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि जल आपूर्ति की गुणवत्ता में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
महिलाओं की बढ़ेगी सहूलियत
मिली जानकारी के अनुसार, इस मिशन का सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को होगा। अब उन्हें पानी के लिए मीलों दूर नहीं जाना पड़ेगा। सरकार का लक्ष्य है कि तय समय सीमा के भीतर हर नल में नियमित पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए।
पढ़ें ये खबरें
- MP में थमेगी बारिश-भीषण गर्मी का शुरू होगा दौर: तापमान में 4 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार, 15 अप्रैल को फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम
- आगरा में 4 मंजिला इमारत गिरी, घने बाजार के बीच हुआ हादसा
- असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38% वोटिंग: पुडुचेरी की जनता ने तो गर्दा उड़ा डाला, केरलम में भी रिकॉर्ड वोटिंग
- Haryana News : IMT मानेसर में श्रमिकों का प्रदर्शन हुआ उग्र, तोड़फोड़ और पथराव के बाद धारा 163 लागू, पुलिस ने की शांति की अपील
- फ्लाई ओला एयरलाइंस पर 50 लाख का दावाः पूर्व कुलपति ने उपभोक्ता आयोग में लगाया सेवा में कमी का केस
