कुंदन कुमार, पटना। राज्यसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से अपनी समृद्धि यात्रा पर हैं। आज बुधवार 18 मार्च को उनकी समृद्धि यात्रा जमुई और नवादा में रहेगी। सीएम नीतीश इस दौरान दोनों जिलों के लिए विकास का पिटारा खोलते हुए कई योजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही वह सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर आयोजित जनसभा को संबोधित करने का काम करेंगे।
जमुई को 914 करोड़ की सौगात
CM नीतीश यात्रा के तहत जमुई जिले को कुल 914 करोड़ की सौगात देंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जिले के सर्वांगीण विकास हेतु 312 करोड़ की 189 योजनाओं का शिलान्यास और 602 करोड़ की 181 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही सीएम नीतीश इस दौरान विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
नवादा को मिलेगी 300 करोड़ की सौगात
जमुई के बाद सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा नवादा पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री जिले को लगभग 300 करोड़ की सौगात देंगे। सीएम नीतीश इस दौरान जिले में 55 करोड़ की लागत से 37 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 244 करोड़ की लागत के योजनाओं का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री करेंगे। इसके बाद वह जिला अंतर्गत क्रियान्वित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और फिर आयोजित जनसाभा को संबोधित करने का काम करेंगे।
इस दौरान सीएम नीतीश के साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा के साथ जदयू के भी कई मंत्री और स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे।
कल भागलपुर और बांका को दी थी सौगात
बता दें कि सीएम नीतीश कल मंगलवार को समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर और बांका जिले के दौरे पर थे, जहां उन्होंने भागलपुर को 442 करोड़ और बांका को 700 करोड़ से अधिक विकास परियोजनाओं की सौगात देने का काम किया। इस दौरान उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास योजनाओं की जानकारी ली और आयोजित जनसभाओं को भी संबोधित किया।
शाम को इफ्तार पार्टी देंगे सीएम नीतीश
समृद्धि यात्रा से लौटने के बाद सीएम नीतीश आज इफ्तार पार्टी भी देंगे। पटना स्थित उनके सरकारी आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया है। शाम 6 बजे आयोजित इस इफ्तार पार्टी में सीएम नीतीश और निशांत कुमार खुद मौजूद रहेंगे। नीतीश की इस इफ्तार पार्टी में एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे। गौरतलब है कि बतौर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह आखिरी इफ्तार पार्टी होगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

