Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। रिजल्ट का इंताजर कर रहे छात्रों को अब बस कुछ ही दिन का और इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल बोर्ड पिछले साल की तरह इस साल भी मार्च के आखिरी सप्ताह तक मैट्रिक और इंटर दोनों ही परिक्षाओं का परिणाम घोषित कर सकता है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
जानें कब हुई थी परिक्षाएं?
बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इस बार 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच इंटर और 17 फरवरी से 26 फरवरी तक मैट्रिक की आयोजित हुई थी। बोर्ड ने इस बार सभी परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की थी, जिनमें लाखों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के दौरान नकल को रोकने के लिए बोर्ड ने कई कड़े नियम भी बनाए थे, जिन्हें हर परीक्षा केंद्र पर सख्ती के साथ लागू भी कराया गया था।
33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी
बिहार बोर्ड की परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों हर विषय में 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा। यदि किसी छात्र को एक या दो विषयों में 33 प्रतिशत अंक हासिल नहीं कर पाता हैं, तो उसे बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट का मौका मिलेगा। वहीं, दो से अधिक विषयों में 33 अंक से कम नंबर लाने पर छात्र को फेल माना जाएगा।
टॉपर्स का वेरिफिकेश के बाद जारी होगा परिणाम
बिहार बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मिली खबरों के अनुसार कॉपियों का मूल्यांकन पूरा होने के बाद अब टॉपर्स के वेरिफिकेशन का काम चल रहा है। इस दौरान संभावित टॉपर्स को बुलाकर उनका इंटरव्यू लिया जाता है। इस दौरान उनसे परीक्षा और विषय से जुड़े कुछ सवाल पूछे जाते हैं, जिससे परिणाम की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
छात्र ऐसे देख सकेंगे अपना परिणाम
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने रोल कोड और रोल नंबर की आवश्यकता होगी। वेबसाइट ओपन करने के बाद छात्रों को सबसे पहले इंटर या मैट्रिक रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर इंटर करते ही छात्रों के सामने स्क्रीन पर उनका परिणाम होगा।
ये भी पढ़ें- जमुई-नवादा के लिए ऐतिहासिक दिन आज, समृद्धि यात्रा के तहत अरबों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

