अजयारविंद नामदेव, शहडोल। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के प्रभार वाले शहडोल जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत चौंकाने वाली है। ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निपनिया में चमचमाती नई बिल्डिंग तो खड़ी है, लेकिन यहां एक भी डॉक्टर पदस्थ नहीं है। पूरा अस्पताल महज दो नर्सों के भरोसे संचालित हो रहा है। गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए दूर-दराज रेफर किया जा रहा है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नियमों के अनुसार, इस स्वास्थ्य केंद्र में कम से कम पांच डॉक्टरों की नियुक्ति होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान में एक भी डॉक्टर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में नर्सों को ही मजबूरी में डॉक्टर का काम संभालना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों और प्रसव के मामलों में यहां उचित इलाज संभव नहीं हो पाता, जिसके चलते मरीजों को ब्यौहारी या जिला अस्पताल शहडोल रेफर करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें: इंदौर में EV कार बनी ‘मौत’ की वजह! घर में भड़की आग-नहीं खुला इलेक्ट्रॉनिक लॉक, अंदर ही जिंदा जल गए 8 लोग, पढ़िए दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी
मरीजों की जान पर मंडरा रहा खतरा
आदिवासी बाहुल्य इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी लोगों के लिए बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन निपनिया अस्पताल की स्थिति उन दावों की पोल खोल रही है। अस्पताल के कर्मचारी भी इस अव्यवस्था से परेशान हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण न केवल इलाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि मरीजों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है।
ये भी पढ़ें: एडीजी राजा बाबू को जान का खतरा: बंगले के बाहर बदमाशों ने लहराया डंडा, अफसर ने जताई ये आशंका
CMHO ने कही ये बात
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक यह अस्पताल बिना डॉक्टर के यूं ही चलता रहेगा ? क्या शासन-प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर ध्यान देगा या फिर ग्रामीणों को यूं ही भगवान भरोसे इलाज कराना पड़ेगा। वहीं इस पूरे मामले में शहडोल सीएमएचओ डॉ राजेश मिश्रा का कहना है कि डॉक्टर थे, लेकिन उनका बॉन्ड पीरियड खत्म हो गया, जिसके कारण अस्पताल खाली हुआ है। जिले में पीजी के लिए लगभग 10 डॉक्टर गए हुए है, उसके कारण भी डॉक्टरों की कमी हुई है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के लिए शासन से मांग की गई है, जल्द ही व्यवस्था हो जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

