Sharadiya Navratri 2026: बिहार समेत देशभर में शारदीय नवरात्रि की धूम है। इस मौके पर प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार ने प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में सुख-शांती और समृद्धि की कामना की है। सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- ‘चैत्र नवरात्रि के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना है।’

डिप्टी सीएम ने सभी को दी हार्दिक शुभकामनाएं

नवरात्रि के शुभ अवसर पर बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी सभी को शुभकामनाएं दी है। डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट के माध्यम पर लिखा, आप सभी को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। चैत्र नवरात्रि के पावन प्रथम दिन मां शैलपुत्री की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो। मां दुर्गा आप सभी को शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करें।

पहले दिन मां शैलपुत्री की होती है पूजा

गौरतलब है कि आज गुरुवार 19 मार्च से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान भक्त नौ दिनों तक माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-पाठ करते हैं। नवरात्रि के पहले दिन घरों और मंदिरों में कलश स्थापना की जाती है। इस दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा होती है, जिन्हें शक्ति और आस्था का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि के दौरान भक्त पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ मां की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

मां दुर्गा के नौ रूपों की होती है पूजा

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है।
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है।
नवरात्रि के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है।
नवरात्रि के चौथे दिन कुष्मांडा देवी की आरधान होती है।
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है।
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की आराधना होती है।
नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है।
नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है।
नवरात्रि के अंतिम यानी नौवें दिन पर मां सिद्धिदात्री की पूजा करने का विधान होता है।

ये भी पढ़ें- नीतीश के इस्तीफा देने से पहले ही तय हो गया बिहार का अगला मुख्यमंत्री, CM के अलावा जदयू के वरिष्ठ मंत्री ने भी इस नाम पर लगाई मुहर