अमृतसर। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को देश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम बताया। रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य का हर नागरिक इस योजना का लाभ ले सकता है। इसमें आय की कोई सीमा नहीं रखी गई है।
प्रति परिवार हर साल 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाता है। अब तक 25 लाख लाभार्थियों का पंजीकरण हो चुका है और 1 लाख 60 हजार से अधिक लोग इलाज करा चुके हैं सरकार ने इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1200 करोड़ और 2026-27 के लिए 2000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।
सीएम मान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र ने 140 करोड़ लोगों के लिए आयुष्मान योजना का बजट मात्र 9300 करोड़ रखा है, जबकि पंजाब सरकार ने अपने सवा तीन करोड़ लोगों के स्वास्थ्य के लिए 2000 करोड़ का प्रावधान किया है। उन्होंने इसे सरकार की नीयत का अंतर बताया।
आम आदमी क्लीनिक स्वास्थ्य क्रांति का नया चेहरा
राज्य में जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए ‘आम आदमी क्लीनिक’ की सफलता का विवरण साझा किया गया उन्होंने कहा कि वर्तमान में 883 क्लीनिक कार्य कर रहे हैं। आगामी 28 मार्च को 100 नए क्लीनिक और खोले जाएंगे, जबकि 400 अन्य क्लीनिक निर्माणाधीन हैं। इन क्लीनिकों में 47 तरह के टेस्ट और 107 प्रकार की दवाइयां पूरी तरह मुफ्त दी जा रही हैं। क्लीनिकों में ओपीडी का आंकड़ा 5 करोड़ को पार कर चुका है। सीएम ने दावा किया कि सर्वे में 94% लोगों ने क्लीनिक की सेवाओं, इलाज के तरीके और स्टाफ के व्यवहार पर संतुष्टि जताई है।

अस्पतालों की भीड़ से मिली मुक्ति
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मोहल्ला क्लीनिकों के खुलने से अब लोगों को बड़े अस्पतालों की लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं पड़ती। अब तक लगभग 1 करोड़ 69 लाख लोग विशेष बीमारियों के लिए इन क्लीनिकों की सेवाओं का लाभ ले चुके हैं।
- ओडिशा में बड़ा फैसला: अब अफसर खुद लेंगे करोड़ों के निर्णय
- CG Job Fair : बेरोजगार युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 100 पदों पर भर्ती के लिए इस दिन लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं पास भी हो सकते हैं शामिल
- CG News : बजट सत्र की अवधि में कटौती, नेता प्रतिपक्ष महंत बोले- जनता के हित में ज्यादा बात रखने की जरूरत, 25 दिन का होना चाहिए सत्र
- लुधियाना में टाटा स्टील का ग्रीन स्टील प्लांट शुरू, CM Bhagwant Mann बोले- पंजाब में कोई घाटे में नहीं रहता
- स्वाद का शौक अब पड़ेगा जेब पर भारी, जोमैटो ने 2.40 रुपये बढ़ाई डिलीवरी प्लेटफॉर्म फीस ; फैसले के पीछे कंपनी ने बताया ये कारण

