CM Rekha Gupta Meets PM Modi: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दिल्ली मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी के सर्वांगीण विकास, जिसमें बुनियादी ढांचे का विस्तार और शासन संबंधी प्राथमिकताएं शामिल हैं, पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और दिल्ली के प्रति विशेष स्नेह से निरंतर प्रेरणा मिलती है।
रेखा गुप्ता ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से दिल्ली को प्रगति, समृद्धि और सुशासन की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने इस प्रेरक भेंट और अपना बहुमूल्य समय देने के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा- प्रधानमंत्री जी से आत्मीय भेंट कर उनका मूल्यवान मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और दिल्ली के प्रति विशेष स्नेह से हमें हमेशा नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। इस प्रेरक भेंट के दौरान दिल्ली के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे की मजबूती और जन-आकांक्षाओं की पूर्ति के संकल्प पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन और सतत् सहयोग से हम अपनी दिल्ली को प्रगति, समृद्धि और सुशासन की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। सतत् प्रेरणा और अपना बहुमूल्य समय देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।
दिल्ली की सीएम ने दी नई जानकारी
- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक नई जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने ‘पूर्वी और पश्चिमी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे’ की भूमि अधिग्रहण लागत में दिल्ली की बकाया हिस्सेदारी के भुगतान के प्रस्ताव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है।
- इन पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का मुख्य उद्देश्य दिल्ली को भारी वाहनों के दबाव से मुक्त करना और शहर में वायु प्रदूषण के स्तर को कम करना है।
- मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूर्व की सरकार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर कभी गंभीरता नहीं दिखाई और राजनीतिक द्वेष के चलते केंद्र सरकार को जानबूझकर भुगतान रोके रखा, जिससे दिल्ली के हितों को नुकसान पहुंचा।
जेपी नड्डा से भी की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी के अलावा सीएम रेखा गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। इसकी जानकारी देते हुए सोशळ मीडिय़ा एक्स पर लिखा- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री @JPNadda जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ, सशक्त और जन-केंद्रित बनाने पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही, जनहित की महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी व्यापक विचार-विमर्श हुआ। हम दिल्ली के विकास और प्रत्येक नागरिक के बेहतर स्वास्थ्य एवं खुशहाली के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

