हरियाणवी गाने “टटेरी” को लेकर विवाद में रहे सिंगर रैपर बादशाह ने दूसरी शादी कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया दिया है। उनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें जब से सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, फैंस उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। बहुत ही सादगी से दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और उनकी खूब इसी सादगी के फैंस कायल हो गए हैं।
बादशाह की दुल्हनिया ईशा रिखी, जो पेशे से एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। खूबसूरती के मामले में तो ईशा बॉलीवुड एक्ट्रेसेज से कहीं भी कम नहीं है और उनके लुक्स फैंस को काफी पसंद आते हैं।
शादी की खास झलकियां
शादी की तस्वीरों में बादशाह ऑलिव-ग्रीन कुर्ता, बेज दुपट्टा और सुनहरी पगड़ी में नजर आ रहे हैं, वहीं ईशा लाल रंग के खूबसूरत दुल्हन के जोड़े और सोने के गहनों में दिखाई दे रही हैं। उनका ये पंजाबी लुक फैंस को बहुत पसंद आया। हाथों में मेहंदी और माथे पर मांग टीका भी लगा कर ईशा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इसी के साथ एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों फेरे लेते नजर आए। एक तस्वीर में ईशा के माथे पर सिंदूर भी दिख रहा है, जिससे लगता है कि कुछ तस्वीरें शादी के बाद की रस्मों की हैं।
शादी की पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ लग गई है। लोगों ने “बधाई हो”, “खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं” और “बहुत-बहुत बधाई” जैसे कमेंट किए।

बादशाह की पर्सनल लाइफ कौन हैं ईशा रिखी?
बादशाह की पहली शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी, जिनसे उनका 2020 में तलाक हो गया।उनकी एक बेटी भी है, जो लंदन में रहती है।उन्होंने खुद इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन अंततः अलग होना पड़ा।
ईशा रिखी एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म Jatt Boys Putt Jattan De से की थी।इसके अलावा वह “Happy Go Lucky”, “Mere Yaar Kaminey” और “What the Jatt” जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
- Today’s Top News : रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ की संपत्ति अटैच, हाईकोर्ट में जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, SC ने CGPSC 2021 के चयनित उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग देने के निर्देश, रायपुर के 3 फर्जी कॉल सेंटरों पर रेड में 40 गिरफ्तार, 34 नग हीरे के साथ ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- UCC पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष का बड़ा बयान, गुजरात सरकार को दी बधाई, राहुल गांधी को बताया मुद्दा विहीन
- रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: 5 नई ट्रेनों की मिलेंगी सौगात, भोपाल मंडल से होकर गुजरेगी ये ट्रेनें
- ‘जा तू खुश रह…’, पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने लगाई फांसी, कहा- मैंने दो पल की जिंदगी मांगी पर तूने मुझे मौत दे दी
- धूं-धूं कर जले आशियाने, खाना बनाने के दौरान लगी आग में 45 घर खाक, एक घंटे तक नहीं पहुंची दमकल, लाखों का नुकसान

