ईरान युद्ध के बाद पूरी दुनिया में तेल का संकट पैदा हो गया है. इस तेल संकट की वजह से पाकिस्तान की हालत खस्ता हो चुकी है. इस क्राइसिस से निपटने के लिए शहबाज सरकार ने बड़ा फैसला किया है. पाकिस्तान में अगले आदेश तक स्मार्ट लॉकडाउन लागू रहेगा. इसकी शुरुआत 4-5 अप्रैल से की जाएगी.
इस स्मार्ट लॉकडाउन के तहत पाकिस्तान में शनिवार आधी रात 12 बजे से रविवार की दोपहर 12 बजे तक सभी दुकानें बंद रहेंगी. इतना ही नहीं मोटरवेज और हाईवेज पर गाड़ियां नहीं चलेंगी यानी वो भी पूरी तरह बंद रहेंगे. इस स्मार्ट लॉकडाउन की सबसे खास बात जो है- वो है कि इस दौरान जिन लोगों की शादियां तय थीं, वो भी नहीं हो पाएंगी. इस आदेश के बाद शहबाज शरीफ दुनिया में एक बार फिर हंसी के पात्र बन सकते हैं.
पहले से महंगाई और कंगाली की कगार पर खड़े पाकिस्तान को ईरान जंग की वजह से पैदा हुए तेल और गैस का संकट से बड़ा झटका लगा है. इससे निपटने के लिए पड़ोसी मुल्क निपटने की योजना बना रहा है.
मन की बात में पीएम मोदी की लोगों से अपील
इस बीच आज (रविवार) पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में देशवासियों के सामने मुखातिब हुए. प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार वैश्विक युद्ध और ऊर्जा संकट पर चिंता जताई. अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में जंग चल रही है. पेट्रोल-डीजल का संकट पैदा हुआ है लेकिन भारत इस चुनौती से निपट रहा है. देशवासियों को अफवाहों से बचते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की जानकारी पर भरोसा करें. जागरूक रहें और किसी भी बहकावे में ना आएं.
राजनीति और अफवाहों पर चेतावनी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है. उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जागरूक रहें और किसी भी अफवाह के बहकावे में न आएं. उन्होंने भरोसा जताया कि जैसे देश ने पहले भी 140 करोड़ देशवासियों की ताकत से बड़े संकटों का सामना किया है, वैसे ही इस बार भी देश एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकल जाएगा. उन्होंने कहा कि भारत की असली ताकत उसके करोड़ों नागरिकों में निहित है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
