उत्तर प्रदेश में 24 घंटे कई जनपदों में बारिश हुई है. साथ ही तेज हवाओं ने मौसम बदल दिया है. लखनऊ में शाम होते ही तेज बारिश संग झोंकदार हवाएं चली. वहीं कानपुर में भारी बारिश के बीच ओले गिरे हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1-2 जगहों पर बादल भी गरजे. मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को यूपी के 50 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश बिजली गिरने और ओले गिरने की चेतावनी जारी की थी.
बता दें कि मौसम विभाग ने शनिवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग के 40 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना जताई थी. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट था. वहीं रविवार और सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम का बदला-बदला (UP Weather Alert) रूख दिखाई देगा. मंगलवार से फिर प्रदेश के कई जिलों में घने बादल छाए रहेंगे.
इसे भी पढ़ें : योगी के सुशासन में ‘मौत का खेल’! जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की गई जान, अब कार्रवाई का राग अलाप रहा ‘निकम्मा’ सिस्टम
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए हरदोई, कन्नौज, अमेठी, कानपुर, अयोध्या, कौशाम्बी, औरया, लखीमपुर खीरी, बहराइच, ललितपुर, गोंडा, बलरामपुर, रायबरेली, बांदा, प्रतापगढ़, बाराबंकी, शाहजहांपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, चित्रकुट, सीतापुर, इटावा, श्रावस्ती, मैनपुरी, सुल्तानपुर, फरुखाबाद, उन्नाव फतेहपुर, जालौन, हमीरपुर, झांसी में अलर्ट जारी किया गया था.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

