Congress React On US-Iran Ceasefire: अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया आ गई है। अमेरिका-ईरान सीजफायर में पाकिस्तान के रोल पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को जमकर खोरी-खोटी सुनाते हुए तंज कसा है। कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और मोदी सरकार (Modi government) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को दलाल बताकर खारिज कर दिया था। अब ‘स्वघोषित विश्वगुरु’ पूरी तरह से बेनकाब हो गए हैं। उनका खुद का घोषित 56 इंच का सीना सिकुड़ गया है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है।
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा- अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हुए दो सप्ताह के सीजफायर का दुनिया सावधानीपूर्वक स्वागत करेगी। साथ ही युद्ध विराम में पाकिस्तान के रोल का जिक्र करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि यह संघर्ष 28 फरवरी को ईरान में सत्ता के शीर्ष नेताओं और अधिकारियों की लक्षित हत्याओं के साथ शुरू हुआ था। ये हत्याएं प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा के ठीक दो दिन बाद हुईं, जिस यात्रा ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और रुतबे को धूमिल कर दिया। पीएम मोदी ने गाजा में इजरायल द्वारा किए जा रहे नरसंहार और कब्जे वाले वेस्ट बैंक में उसकी आक्रामक विस्तारवादी नीतियों के बारे में कुछ नहीं कहा था।
पीएम मोदी और सरकार पर साधा निशाना
जयराम रमेश ने आगे लिखा कि युद्धविराम कराने में पाकिस्तान की भूमिका प्रधानमंत्री मोदी की व्यक्तिगत कूटनीति के सार और शैली दोनों को करारा झटका है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को लगातार समर्थन देने के लिए पाकिस्तान को अलग-थलग करने और विश्व को यह भरोसा दिलाने की नीति कि वह एक विफल राष्ट्र है, स्पष्ट रूप से सफल नहीं हुई है। जैसा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने मुंबई आतंकी हमलों के बाद हासिल किया था।
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उठाए सवाल
उन्होंने आगे लिखा, ‘उन्होंने (पीएम मोदी) या उनकी टीम ने यह भी कभी नहीं बताया कि 10 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर को अचानक क्यों रोक दिया गया, जिसकी पहली घोषणा अमेरिकी विदेश मंत्री ने की थी और जिसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने तब से लगभग सौ बार श्रेय लिया है। कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री और सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को दलाल बताकर खारिज कर दिया, लेकिन अब ‘स्वघोषित विश्वगुरु’ पूरी तरह से बेनकाब हो गए हैं, उनका खुद का घोषित 56 इंच का सीना सिकुड़ गया है। सांसद का आरोप है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है, फिर भी प्रधानमंत्री चुप हैं।
सीजफायर पर क्या बोलों प्रियंका गांधी
अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईरान के लोगों की प्रशंसा की और कहा कि नफरत, गुस्सा, हिंसा व अन्याय कभी नहीं जीतते। साहस हमेशा जीतता है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘ईरानी पुरुषों और महिलाओं ने अपने देश के संसाधनों के चारों ओर मानव श्रृंखला बनाई, जबकि पश्चिमी ताकतों ने घिनौनी भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक सभ्यता के अंत की घोषणा की। दुनिया देख रही है और समझ रही है कि कैसे पश्चिम के चेहरे से नैतिकता का नकाब हट रहा है। नफरत, गुस्सा, हिंसा और अन्याय कभी नहीं जीतते। साहस हमेशा जीतता है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

