तनवीर खान, मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर से बेहद शर्मनाक और अमानवीय मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक ने टीचर ने 2 मासूमों के सिर आपस में टकरा दिए। इस दरिंदगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: SECL में लापरवाही की कीमत मौत! मेंटेनेंस के दौरान बिजली पोल से गिरने पर मजदूर की गई जान, सुरक्षा पर उठे सवाल
पूरी घटना रामनगर के देवदहा बरगाही टोला स्कूल की है। शिक्षक का नाम रावेन्द्र चतुर्वेदी है जो वायरल वीडियो में दो मासूम बच्चों के सिर आपस में टकराते दिख रहे हैं। दरअसल, टीचर ने बच्चों से हिंदी वर्णमाला लिखवाई थी। लेकिन बच्चों ने अक्षर आगे-पीछे लिख दिए।
यह भी पढ़ें: MP में सहकारी बैंकों में राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी तेज: अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पदों पर फैसला जल्द, नियुक्तियों के बाद चुनाव कराने की प्लानिंग
बच्चों की इस गलती पर शिक्षक इतना बौखलाए कि उन्होंने मासूमों के सिर आपस में टकरा दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने बच्चों को पीछे से थप्पड़ भी मारा। वीडियो वायरल होते ही अभिभावकों में भारी आक्रोश हो गया। सभी ने आरोपी शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं BRC सीपी शुक्ला ने जांच करने की बात कही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

