आगरा. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक मां ने आशिकी के चक्कर में अपनी 2 साल की बेटी की हत्या कर दी. पुलिस ने कत्ल के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- पापा चुनाव लड़ेंगे, बेटा विधायकी करेगा! MLA शफीक अहमद के बेटे ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, अस्पताल का निरीक्षण कर खंगाले दस्तावेज
बता दें कि पूरा मामला थाना छत्ता के यमुना आरती स्थल के पास का है. मामले की शिकायत करते हुए पति रामू चेन ने बताया कि उसके 2 साल की बेटी खुशी की हत्या पत्नी ममता ने ही की है. ममता का किसी युवक से अवैध संबंध चल रहा था. वह फोन पर किसी से बात करती थी. कई बार तो घर पर बिना बताए कही चली जाती थी. पूछने पर बहाने बनाती थी.
इसे भी पढ़ें- ‘बाबा’ का बुलडोजर बेलगाम! बिना सूचना और बिना किसी नोटिस के किसानों की गिराई गई बाउंड्री वॉल, बीजेपी राज में अन्नदाताओं के साथ ये कैसा सलूक?
आगे रामू चेन ने बताया घटना वाले दिन भी पत्नी घर से बेटी को डॉक्टर को दिखाने के बहाने निकली थी, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी. जिसके बाद रामू चेन ने मामले की शिकायत पुलिस से की. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस को बच्ची की लाश नाली में मिली. जिसके बाद पुलिस ने बच्ची की मां को गिरफ्तार किया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

