शिखिल ब्यौहार, भोपाल। उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में पूछे गए विवादित प्रश्न को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे साजिश बताया। साथ ही नफरत की राजनीति के नए हथकंडे अपनाने वाला भी बताया।

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ने साधा निशाना

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने कहा, ‘ये बीजेपी की बड़ी साजिश है। मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। कैसे जनता को भड़काया जाए, कैसे नफरत की राजनीति की जाए, इसके नए-नए हथकंडे सरकार अपनाती है। बीजेपी का एक ही काम है… नफरत की राजनीतिकरना। प्रदेश के सबसे पुराने  बड़े विश्वविद्यालय में प्रश्न कैसे पूछा गया? बीजेपी रोज सांप्रदायिक मामलों को खोजती है और फिर ऐसे ही षड्यंत्र कर जनता के बीच परोस देती है।’

यह भी पढ़ें: ‘अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं’, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के एग्जाम में पूछे विवादित प्रश्न, कुलसचिव ने कही ये बात

क्या है मामला ?

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के बीकॉम, बीबीए और बीसीए तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों के फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा आयोजित हुई थी। भाषा एवं संस्कृति खंड के अंतर्गत एक प्रश्न में एक ईश्वर की अवधारणा से संबंधित प्रश्न पूछा गया था-‘अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं है’। इस वाक्य पर विकल्प भी दिए गए थे। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने संवेदनशील मानते हुए इसे जांच के लिए परीक्षा समिति को सौंप दिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m