Assam-kerala and Puducherry Vidhan Sabha Election Voting: असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। इसी बीच चुनाव आयोग (election Commission) ने सुबह 11 बजे तक हुए मतदान का आंकड़ा जारी किया है। सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा असम में 38.57% मतदान हो चुका है। वहीं केरल में 33.13 तो पुडुचेरी में 36.90 % वोटिंग हो चुकी है।

तीनों ही राज्यों में शांति से मतदान जारी है। पुडुचेरी के सीएम CM रंगास्वामी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ तक मोटरसाइकिल से पहुंचे। केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने भी सुबह-सुबह मतदान किया। असम के सीएम हिमंता ने गुवाहाटी में मां कामाख्या मंदिर में पूजा की है।

असम की सभी 126 सीटों मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 11 बजे तक राज्य में 39 फीसदी यानी 38.92 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। जबकि केरल में सुबह 11 बजे तक 33 फीसदी यानी 32.78 फीसदी लोग वोट कर चुके हैं। वहीं  पुडुचेरी में सुबह 11 बजे तक 37 फीसदी यानी 37.06 फीसदी वोट पड़ चुके हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार असम में 126 सीटों पर 722 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने के लिए 31,940 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। असम के 35 जिलों में मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोग ने 1.5 लाख से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया है। संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए विशेष रूप से माइक्रो-ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह केरलम की सभी 140 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है, जहां 883 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में 2.71 करोड़ मतदाता आज मतदान कर रहे हैं। जहां एलडीएफ तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहा है तो यूडीएफ अपनी खोई जमीन तलाश रहा है और एनडीए राज्य में अपना खाता खोलने की उम्मीद लगाए बैठा है। वहीं, पुडुचेरी के 9.50 लाख मतदाता भी आज 294 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में दर्ज करेंगे।

 शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में अपना वोट डाला

केरल में 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान जारी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और केरल सांसद शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में अपना वोट डाला।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m