न्यूयॉर्क में एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है. एक पाकिस्तानी नागरिक ने यहूदी सेंटर पर हमला करने के लिए आतंकी संगठन ISIS से प्रेरित होकर प्लान तैयार किया था. पूछताछ में इस शख्स ने जांच एजेंसियों को बताया, आरोपी ISIS की विचारधारा से प्रेरित था और उसी के प्रभाव में आकर इस हमले की योजना बना रहा था. अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित था और उसने न्यूयॉर्क में एक यहूदी केंद्र को निशाना बनाने की साजिश रची थी.

ISIS से प्रेरित पाकिस्तानी शख्स शहजब खान पर आरोप था कि वह अमेरिका में घुसकर न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन इलाके में स्थित एक प्रमुख यहूदी केंद्र को निशाना बनाते हुए स्वचालित हथियारों से सामूहिक गोलीबारी करने की योजना बना रहा था.

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए माना कि वह ISIS के प्रचार से प्रभावित होकर इस तरह का कदम उठाने जा रहा था. इस घटना ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर फैलते आतंकी नेटवर्क और ऑनलाइन कट्टरपंथ के खतरे को उजागर कर दिया है.

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी का किसी बड़े नेटवर्क से सीधा संबंध था या नहीं. अमेरिका के न्याय विभाग ने आज एक अहम मामले में बड़ी जानकारी साझा की. विभाग के मुताबिक, मुहम्मद शहजब खान, जिसे “शहज़ेब जादून” के नाम से भी जाना जाता है, ने एक गंभीर आतंकवादी साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है.

अदालत ने अब उसकी सजा के लिए 12 अगस्त 2026 की तारीख तय की है. यह मामला सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि समय रहते इस साजिश को नाकाम कर दिया गया और एक बड़े हमले को टाल दिया गया.

चार्जशीट और सार्वजनिक दस्तावेज़ों में किए गए आरोपों के अनुसार, नवंबर 2023 के आसपास कनाडा में रहने वाला पाकिस्तानी नागरिक खान सोशल मीडिया पर सक्रिय हुआ और उसने 1515 के प्रति अपना समर्थन जताना शुरू किया. वह न सिर्फ इस संगठन के पक्ष में बातें कर रहा था, बल्कि आईएसआईएस से जुड़े प्रचार वीडियो और सामग्री भी लोगों के बीच साझा कर रहा था. खान ने अमेरिका में आतंकी हमला करने की योजना बनानी शुरू कर दी.

अमेरिकी न्याय विभाग ने बताया कि खान ने खुद न्यूयॉर्क को हमले के लिए परफेक्ट जगह बताया था, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में यहूदी समुदाय रहता है. यह हमला खास तौर पर 7 अक्टूबर के दिन हमास के इजरायल पर हमले की बरसी के दिन करने की तैयारी में था, ताकि अधिकतम संख्या में यहूदियों को नुकसान पहुंचाया जा सके.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m