रेणु अग्रवाल, धार। मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को होटल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धारा 64(1), 64(2)(m), 351(3) बीएनएस, 3/5 मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम एवं 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत, आरोपी अब्दुल हादी पठान पिता हुसैन विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
अब्दुल ने अपना नाम आदित्य बताया था
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने स्वयं को पहले हिंदू युवक आदित्य ठाकुर बताकर उससे पहचान बनाई। फिर वास्तविक पहचान छिपाकर, शादी का झांसा दिया। बीते 10 दिसंबर 2025 को आरोपी उसे धामनोद के महेश्वर फाटे पर स्थित महाकाली होटल एंड लॉज में ले गया जहां दुष्कर्म किया। इसके बाद भी शादी का झांसा देकर उसे बहलाता रहा। 10 अप्रैल 2026 को आरोपी ने युवती को फिर धमकाकर उसी होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता को आरोपी की जेब में रखे आधार कार्ड से उसका असली नाम अब्दुल हादी पठान पिता हुसैन पठान निवासी ग्राम नांद्रा, थाना मंडलेश्वर, जिला खरगोन पता चला। पूछताछ करने पर आरोपी ने खुद को मुस्लिम बताते हुए धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी।
अभिरक्षा में लेकर पूछताछ
सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए धामनोद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर दीपिका बामनिया टीम के साथ मौके पर पहुंची, जहां से युवक और युवती को थाने जाया गया। आरोपी अब्दुल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

