शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई गैंग और हैरी बॉक्सर गैंग की फिरौती की धमकियों की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को बड़ा सफलता मिली है। मुरैना से गिरफ्तार किए गए प्रदीप शुक्ला को 15 अप्रैल 2026 तक SIT की रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान SIT भोपाल में प्रदीप शुक्ला से गहन पूछताछ कर रही है। जांच में हैरी बॉक्सर गैंग से उसके जुड़े होने के ठोस सबूत मिले हैं।
क्या है पूरा मामला ?
प्रदीप शुक्ला पर अशोकनगर में एक कारोबारी को करोड़ों रुपये की फिरौती देने की धमकी देने का आरोप है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर और खरगोन सहित मध्य प्रदेश के कई शहरों में कारोबारियों को हैरी बॉक्सर के नाम से धमकियां मिली थीं। SIT अब यह जांच कर रही है कि क्या सभी मामलों में एक ही किरदार प्रदीप शुक्ला था।
READ MORE: MP में फिर लव जिहादः अब्दुल ने आदित्य बन लड़की को फंसाया, होटल में रेप कर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, हिंदू संगठनों की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां गैंग के पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई हैं। प्रदीप शुक्ला गैंग का महत्वपूर्ण सदस्य माना जा रहा है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। SIT के अधिकारियों का कहना है कि प्रदीप शुक्ला से मिली जानकारी से गैंग के अन्य सदस्यों और उनके मॉडस ऑपरेंडी का खुलासा होने की संभावना है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

