UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में मौसम फिर आंख मिचौली खेल रहा है. आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी यूपी में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप रहेगी. तापमान 40 डिग्री के आसपास रह सकता है.
मौसम विभाग के मुताबिक नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा समेत पश्चिम यूपी के तमाम जनपदों में 40 डिग्री तापमान पहुंच सकता है. 15 से 18 अप्रैल के बीच मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा. हवा का रुख बदल सकता है. वहीं पूर्वी दिशा से आने वाली हवाओं से वातावरण में नमी घटेगी. गर्मी और बढ़ेगी. रात और दिन के औसत तापमान में 6 से 8 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 13 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
विभाग के अनुसार 13 अप्रैल (सोमवार) को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा. गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा. 14 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आसमान साफ रहेगा. तेज हवाएं चल सकती हैं. 15 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा. इस दौरान बारिश या आंधी की चेतावनी नहीं है. 16 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 17 अप्रैल को पूरे प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और गर्मी में इजाफा होगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

