Dilshan Madushanka join SRH: आईपीएल 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है. टीम ने उस गेंदबाज को अपने खेमे में शामिल किया है, जिसे मुंबई की टीम ने 2024 के सीजन में 4.6 करोड़ में खरीदा था. वह पूरे सीजन बेंच पर रहा था. अब यह खिलाड़ी हैदराबाद के लिए 75 लाख में खेलेगा.
Dilshan Madushanka join SRH: आईपीएल 2026 का रोमांच हर मैच के साथ बढ़ता जा रहा है. ईशान किशन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अब तक 5 मैच खेल चुकी है, जिसमें उसने 3 हार और 2 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर 4 पर कब्जा किया है. रेगुलर पैट कमिंस टीम के साथ नहीं हैं. ऐसे में उनकी भरपाई के लिए हैदराबाद ने एक घातक गेंदबाज को बीच सीजन अपने साथ जोड़ा है. ये कोई और नहीं बल्कि श्रीलंका के उभरते हुए सितारे दिलशान मदुशंका हैं, जो बाएं हाथ के पेसर हैं और अपनी सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों के लिए काल बन सकते हैं. बीच सीजन दिलशान की हैदराबाद की टीम में एंट्री हुई है.
दिलशान मदुशंका इसलिए हैदराबाद टीम में आ सके, क्योंकि हैदराबाद में शामिल इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स सीजन के पहले ही मैच से पहले नेट प्रैक्टिस के दौरान हाथ में चोट खा बैठे थे, जिसके बाद अब मदुशंका को ‘इंजरी रिप्लेसमेंट’ के तौर पर मौका दिया गया है.
75 लाख में तबाही मचाएंगे
ब्रायडन कार्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. वह पिछले सीजन भी इसी टीम का हिस्सा थे. हालांकि, उन्हें मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था. उनकी जगह आए बाएं हाथ की गति और स्विंग के माहिर मदुशंका हैदराबाद की गेंदबाजी में अब वो ‘एक्स-फैक्टर’ नजर दे सकते हैं, जिसकी टीम को सख्त जरूरत थी. ये वही गेंदबाज हैं, जिन्हें साल 2024 के सीजन में मुंबई ने 4.6 करोड़ देकर अपने साथ जोड़ा था, लेकिन डेब्यू का मौका नहीं दिया. अब वो हैदराबाद के लिए 75 लाख में तबाही मचाएंगे.
किशन की कप्तानी में हैदराबाद जीत चुकी है 2 मैच
भले ही हैदराबाद के पास फिलहाल पैट कमिंस नहीं हैं, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में भी टीम ने शानदार जज्बा दिखाया है. सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 57 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर हैदराबाद अब 5 मैचों में 2 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर काबिज हो गई है. इस टीम को अगला मैच 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से खेलना है. देखना होगा कि मदुशंका को चेन्नई के खिलाफ प्लेइंग 11 में मौका मिलता है या नहीं.
कैसा है क्रिकेट करियर?

दिलशान मदुशंका के क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो वह अब तक श्रीलंका के लिए 1 टेस्ट, 28 वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 70 विकेट झटके हैं. वह स्विंग और पेस के साथ गेंदबाजी करने के लिए पहचाने जाते हैं. इस सीजन ईशान किशन की कप्तानी में उनका आईपीएल में डेब्यू हो सकता है.
सनराइजर्स हैदराबाद का अपडेटेड स्क्वॉड
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पायने, शिवम मावी, जीशान अंसारी, कामिंडू मेंडिस, दिलशान मदुशंका, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, पैट कमिंस
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

