परवेज खान, शिवपुरी: शिवपुरी जिले के करेरा थाना क्षेत्र में पिछोर क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी की बिना नंबर प्लेट वाली ब्लैक कलर की थार कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। घटना में तीनों लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, कार दिनेश लोधी खुद चला रहे थे। ब्लैक थार कार पर “विधायक” लिखी पट्टिका लगी हुई थी।

इसे भी पढ़ें: बंद कमरे में गेहूं से बनी जहरीली गैस: दो मासूम बच्चियों की मौत, नाना के घर गर्मी की छुट्टियां मनाने आए परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

करेरा थाना पुलिस ने विधायक पुत्र दिनेश लोधी के खिलाफ एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार को जब्त भी कर लिया है, लेकिन बताया जा रहा है कि जब्त की गई थार कार अभी तक पुलिस थाने में नजर नहीं आई है। यह घटना करेरा थाना क्षेत्र में हुई है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि बिना नंबर प्लेट वाली लग्जरी कार कैसे सड़क पर दौड़ रही थी। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है कि हादसे की असली वजह क्या थी और कार जप्त होने के बाद उसे थाने क्यों नहीं लाया गया।

बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट 

तीनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच में जुटी हुई है। इस मामले में विधायक प्रीतम लोधी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधायक के लिए पुत्र परिवार बड़ा नहीं होता, जनता सर्वोपरि हैं। पुलिस प्रशासन से उम्मीद है कि करेरा के पीड़ितों को न्याय दिलवाए.

 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m