फरीदकोट। फरीदकोट स्थित सखी मित्र विंग में कार्यरत महिला एएसआई ने अपनी ही 5 साल की पोती को धूप में दुपट्टे से गेट पर बांध दिया। मासूम कई घंटे तक धूप में तड़पती और रोती रही। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने महिला एएसआई को तुरंत सस्पेंड कर दिया।
डोगर बस्ती में रहने वाली एएसआई सरबजीत कौर, जो सदर थाने में बतौर महिला मित्र है। एएसआई दादी ने शरारतों से तंग आकर पोती के हाथ-पैर बांधे और फिर घर के मेन गेट से बांध दिया। जब बच्ची के रोने की आवाजें पड़ोसियों ने सुनीं तो वे इकट्ठा हो गए, जिन्होंने घटना की वीडियो बनाई। वीडियो में बच्ची रो रही थी और कह रही थी कि मुझे मम्मी ने बांध दिया। स्थानीय लोगों ने कहा, घर का दरवाजा खटखटाया, पर अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला। लोगों ने बच्ची को छुड़ाने की कोशिश की तो महिला बाहर आई और बच्ची को उठाकर अंदर ले गई। लोगों का कहना है कि बच्ची के माता-पिता पुर्तगाल में रहते हैं और बच्ची की देखभाल दादी ही करती है।

महिला एएसआई का पति बीमार है, जिस कारण वह परेशान रहती है। कुछ पड़ोसियों ने बताया कि बच्ची अक्सर घर से बाहर खेलने जाती है।डीएसपी तिरलोचन सिंह के मुताबिक सरबजीत कौर खुद कानून जानती हैं, फिर भी बच्चे से दुर्व्यवहार गलत है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए मामला बाल कल्याण समिति को भेज दिया गया है।
- Agniveer Recruitment: अग्निवीर अभ्यर्थियों को मिलेगा फ्री ट्रेनिंग, 4 मई से क्लासेस होंगे शुरू, ऐसे करें अप्लाई
- डिजिटल अरेस्ट मामले CBI ने पहली बार दर्ज की FIR: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई, सुरक्षा एजेंसी का अधिकारी बताकर महिला से की थी 25.26 लाख की ठगी
- बस इतनी सी बात और… पति ने कर दी पत्नी की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
- MI vs PBKS IPL 2026 : पंजाब की लगातार चौथी जीत, मुंबई को 7 विकेट से हराकर बनी टेबल टॉपर, प्रभसिमरन-अय्यर ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- श्योपुर में ट्रैक्टर ट्राली पलटी: नीचे दबने से चार की दर्दनाक मौत, 20 से ज्यादा घायल

