कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। 506 आर्मी वर्कशॉप में इंटेलिजेंस का छापा पड़ा है। आर्मी वर्कशॉप से मोबाइल डाटा,हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव सीज की गई है। 2 कर्मचारियों को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दरअसल घटिया कलपुर्जो के नाम पर करोड़ों की हेराफेरीकी आशंका है। देशभर की तमाम आर्टलरी गनों को मेंटेनेंस के लिए 506 वर्कशॉप में लाया जाता है। मेंटेनेंस में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने की आशंका है। हेराफेरी की रकम परिवार के सदस्यों के खातों में ट्रांसफर की भी आशंका है।

इंटेलीजेंस ने फाइनेंसियल ट्रांजेक्शन का डेटा बरामद किया है। कुछ कर्मचारी और अधिकारियों पर भी नजर है। सेंट्रल कमांड इलाहाबाद से इंटेलिजेंस की टीम आई थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m