शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल एम्स के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता एम्स के बाहर चूहे पकड़ने के लिए पिंजरा और कॉकरोच मारने के लिए कीटनाशक लेकर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और एम्स प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए।

अस्पताल में चूहे और कॉकरोच घूम रहे

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश के सबसे बड़े अस्पतालों में शुमार एम्स अस्पताल में चूहे और कॉकरोच घूम रहे हैं। यह मरीजों की सुरक्षा के साथ पूरी तरीके से खिलवाड़ है। इस पर तत्काल अंकुश लगना चाहिए। आज वह लोग सांकेतिक तौर पर यह पिंजरा और कीटनाशक देने आए हैं, यदि जल्द व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करेगी।

वीडियो आया था सामने

बता दें कि पिछले दिनों एम्स अस्पताल में चूहों और कॉकरोच के वार्ड में घूमने की वीडियो सामने आया था। वीडियो सामने आने के बाद से मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे थे। इसके पहले जबलपुर और इंदौर मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में चूहे के मामले सामने आ चुके थे।

मर्डर के बाद बुलडोजर एक्शन: शौचालय हटाने के विवाद में हुई थी हत्या, पड़ोसी ने आंखों में मिर्ची डालकर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m