कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से एक शानदार और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। यहां की 56 वर्षीय सुनीता सिंह ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह करके नया इतिहास रच दिया है। 15 अप्रैल को सुनीता सिंह 5895 मीटर की ऊंचाई पर स्थित किलिमंजारो के शिखर पर पहुंचीं और वहां भारतीय तिरंगे को फहराया। इस उपलब्धि के साथ वे किलिमंजारो फतह करने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला बन गई हैं।
READ MORE: मामी के साथ 6 साल से था अवैध संबंध, प्यार में रोड़ा बन रहा था मामा, भांजे ने दोस्त के साथ मिलकर किया खौफनाक कांड
जबलपुर की मूल निवासी सुनीता सिंह वर्तमान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भोपाल में AGM (असिस्टेंट जनरल मैनेजर) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने उम्र, मौसम की कठिनाइयों और व्यस्त नौकरी की चुनौतियों को पार करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले सुनीता सिंह यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रस को भी सफलतापूर्वक फतह कर चुकी हैं। 50 वर्ष की उम्र के बाद पर्वतारोहण शुरू करने वाली सुनीता सिंह अब कामकाजी महिलाओं के लिए एक जीवंत मिसाल बन गई हैं।
READ MORE: महिला की संदिग्ध मौत: झोपड़ी में इस हालत में मिला शव, शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका
सुनीता सिंह की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि सही लगन, मेहनत और संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी इस सफलता पर जबलपुरवासियों समेत पूरे मध्य प्रदेश में गर्व की लहर दौड़ गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

