राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी की बैठक में अहम रणनीति बनाई गई है। मीटिंग में संभाग और जिला प्रभारियों से रिपोर्ट ली गई। साथ ही नारी शक्ति अधिनियम पर भी चर्चा की गई। इस बैठक में सीएम डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी और जिला प्रभारियों की कामकाजी बैठक हुई है। ये बैठक हर माह निर्धारित की गई हैं।
राजधानी भोपाल में स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक बुलाई गई थी। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत जिला प्रभारी, संभाग प्रभारी समेत पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी और जिला प्रभारियों की कामकाजी बैठक हुई है। ये बैठक हर माह निर्धारित की गई हैं। एक से दस तारीख के बीच सभी संभाग प्रभारियों ने अपने जिलों का दौरा किया। वहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और वहां से ग्राउंड रिपोर्ट लेकर आए, उसकी रिपोर्ट पर बैठक में चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता, व्यवस्था नहीं सुधरने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
नारी शक्ति अधिनियम पर भी हुई चर्चा
हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि जिला प्रभारियों और संभाग प्रभारियों से चर्चा की है। मीटिंग में सीएम डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए। बैठक में नारी शक्ति अधिनियम पर चर्चा हुई। भाजपा प्रदेश ने कहा कि आरक्षण की बात सब दल करते हैं, लेकिन लागू कोई नहीं करता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने तो यहां तक कह दिया कि श्रैय विपक्ष ले ले। सारे दल एकमत से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास करें ये अपेक्षा पीएम ने की थी।
ये भी पढ़ें: लव जिहाद-धर्मांतरण को लेकर बजरंग दल ने इंदौर में किया प्रदर्शनः सरकार से कड़े कानून बनाने की मांग की
राहुल गांधी के बयान पर दी ये प्रतिक्रिया
हेमंत खंडेलवाल ने पीएम मोदी को लेकर सदन में राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया भी दी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भाषा अमर्यादित रहती हैं। आज तक देश के इतिहास में ऐसे नेता प्रतिपक्ष नहीं रहे, जो हमेशा अमार्यादित रहता हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

