MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शुक्रवार 17 अप्रैल को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
ओंकारेश्वर में जगद्गुरु आदि शंकराचार्य के प्रकटोत्सव पर ‘एकात्म पर्व
खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में जगद्गुरु आदि शंकराचार्य के प्रकटोत्सव पर आयोजित भव्य ‘एकात्म पर्व’ आज से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती के सान्निध्य में पांच दिवसीय कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। पढ़ें पूरी खबर…
बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े लूट
सिंगरौली स्थित बैंक में बड़ी डकैती हुई है। हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में घुसकर बंदूक की नोक पर लोगों को बंधक बनाया। फिर लाखों रुपए लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर…
कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन
राजधानी भोपाल एम्स के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता एम्स के बाहर चूहे पकड़ने के लिए पिंजरा और कॉकरोच मारने के लिए कीटनाशक लेकर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और एम्स प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए। पढ़ें पूरी खबर…
आर्मी वर्कशॉप में यूपी इंटेलिजेंस का छापा
जबलपुर के 506 आर्मी वर्कशॉप में इंटेलिजेंस का छापा पड़ा है। आर्मी वर्कशॉप से मोबाइल डाटा,हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव सीज की गई है। 2 कर्मचारियों को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
मोनालिसा-फरमान की तलाशी के लिए पुलिस की छापेमारी
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की मुस्लिम युवक से शादी की चर्चा पूरे देश में सुर्खियां बटोर रही है। इस बीच दोनों के अचानक गायब होने के बाद खरगोन में रहने वाले मोनालिसा के माता-पिता चिंता में हैं। मामले में जिले की एक टीम केरल पहुंची है और दोनों की तलाश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…
एमपी बीजेपी की बड़ी बैठक
एमपी में शुक्रवार को बीजेपी की बैठक में संभाग और जिला प्रभारियों से रिपोर्ट ली गई। साथ ही नारी शक्ति अधिनियम पर भी चर्चा की गई। इस बैठक में सीएम डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी और जिला प्रभारियों की कामकाजी बैठक हुई है। ये बैठक हर माह निर्धारित की गई हैं। पढ़ें पूरी खबर…
गिरफ्तारी से पहले पुलिस को बताने होंगे कारण
मध्यप्रदेश में अब गिरफ्तारी से पहले पुलिस को कारण बताने होंगे। पुलिस मुख्यालय ने यह निर्देश जारी किए है। गिरफ्तार के 2 घंटे पहले पुलिस गिरफ्तारी के कारण लिखित में बताएगी। ऐसा नहीं करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। निर्देश में नवंबर 2025 में एक अपराधिक अपील बनाम स्टेट ऑफ महाराष्ट्र और अन्य के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग का हवाला दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
आरक्षित सीट पर कांग्रेस नेताओं की पत्नियों को नहीं मिलेगा टिकट!
महिला आरक्षण बिल को पूरे देश में चर्चा है। इस बीच एमपी कांग्रेस से अच्छी सामने आई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि- महिला आरक्षित सीट पर कांग्रेस के नेताओं की पत्नियों को टिकट नहीं मिलेगा! इस मुद्दे को लेकर महिला आरक्षण पर कांग्रेस की बैठक में चर्चा हुई है। पढ़ें पूरी खबर…
जबलपुर की बेटी माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा
जबलपुर की 56 वर्षीय सुनीता सिंह ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह करके नया इतिहास रच दिया है। 15 अप्रैल को सुनीता सिंह 5895 मीटर की ऊंचाई पर स्थित किलिमंजारो के शिखर पर पहुंचीं और वहां भारतीय तिरंगे को फहराया। इस उपलब्धि के साथ वे किलिमंजारो फतह करने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला बन गई हैं। पढ़ें पूरी खबर…
भाजपा नेता ने खेला खूनी खेल
खंडवा के नजदीक ग्राम केनूद के पास एक भीषण सड़क हादसे में माँ-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर खंडवा SP मनोज कुमार राय ने बताया की यह घटना हादसा नहीं बल्कि जानबूझकर प्रेम में आक्रोषित होकर दिया गया अंजाम है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और अस्पताल में लोगों का आक्रोश भी देखने को मिला। इस घटना मे सनावद क़े भाजपा नेता लव कुश पर हत्या के आरोप लगे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
छतरपुर में किसानों ने लगाई सांकेतिक फांसी
बुंदेलखंड क्षेत्र छतरपुर जिले के किसानों ने सांकेतिक फांसी लगाते हुए प्रशासन का ध्यान अपनी ओर खींचने का प्रयास किया और केन बेतवा लिंक परियोजना के तहत उचित मुआवजे की मांग की। नदी के बीचों बीच फांसी लगाए किसान, चिता सजाकर लेटी महिलाएं, हाथों में तख्ती लिए सैकड़ों महिला किसान दिखाई दीं। पढ़ें पूरी खबर…
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

