UP Homeguard Exam City, uppbpb.gov.in : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (upprpb) ने आगामी 25 अप्रैल से होने वाली होमगार्ड स्वयंसेवक की लिखित परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी की सूची जारी कर दी है. बोर्ड ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41424 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की है. परीक्षार्थी यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपनी परीक्षा तिथि और जनपद या नगर की सूचना देख सकते हैं.
उत्तर प्रदेश के 74 जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी. प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी. वहीं दूसरी पाली 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी.
इसे भी पढ़ें : ‘मैं जिंदा हूं…’, कफन ओढ़ कर DM ऑफिस पहुंचा रिटायर्ड कर्मचारी, कहा- सरकारी रिकॉर्ड में मुझे मृत घोषित कर दिया
कैसे देखें अपना जनपद या शहर?
इसे देखने और डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने पंजीकरण संख्या (Registration Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) से लॉगिन करना होगा. इस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप से अभ्यर्थियों का पता चल जाएगा कि उनकी परीक्षा किस जिले में किस दिन है.
बोर्ड के निर्देशानुसार अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड उनकी निर्धारित परीक्षा तिथि से ठीक 3 दिन पहले बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. 25 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 अप्रैल को जारी होंगे. 26 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 23 अप्रैल को निर्गत होंगे. 27 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 24 अप्रैल को जारी होंगे. प्रवेश पत्र भी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके डाउनलोड किए जा सकेंगे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

