RCB vs DC IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 26वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें आमने-सामने हैं। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में DC के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले के लिए RCB और DC दोनों ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

बता दें कि RCB और DC के बीच यह मुकाबला आज दोपहर 3:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यह मैदान आमतौर पर हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है। यहां गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती और छोटा ग्राउंड होने के कारण बल्लेबाज खुलकर रन बनाते हैं। हालांकि हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच में पहली पारी के दौरान गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला था, जहां लखनऊ की टीम 20 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद दूसरी पारी में बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15.1 ओवर में ही 5 विकेट से लक्ष्य हासिल कर लिया था।

आईपीएल इतिहास में इस मैदान पर अब तक 103 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 44 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 55 मुकाबले जीते हैं। चार मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है। इस सीजन यहां 3 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 2 में 200 से ज्यादा स्कोर बने हैं, जबकि एक मैच में लखनऊ की टीम 146 रन पर सिमट गई थी। आज के मुकाबले में पिच का व्यवहार कैसा रहेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

RCB बनाम DC हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा है भारी ?

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें RCB का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मैच खेले गए हैं, जिनमें RCB को 19, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 12 मैचों में जीत मिली है। इसके अलावा एक मैच टाई रहा है और एक मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकला। आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए 2 मुकाबलों में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है।

RCB और DC की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड

इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर: विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण दोपहर 3:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H