लखनऊ। पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनेता व प्रख्यात स्तंभकार बलबीर पुंज का निधन हो गया है। उनके निधन से राजनीति और साहित्य जगत में शोक की लहर व्यापत है। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि पूर्व सांसद, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनेता व प्रख्यात स्तंभकार श्री बलबीर पुंज जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं राजनीति और पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि!

READ MORE: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने यूपी को दिया तोहफा, गाजियाबाद- सीतापुर रेल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, CM योगी ने PM मोदी का जताया आभार

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!