MP Accident: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और संस्कारधानी जबलपुर में रफ्तार का कहर देखने को मिला। दोनों जिलों में भयानक सड़क हादसे हुए जिसमें 2 की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। 

सड़क किनारे झुग्गियों में सो रहे परिवार पर चढ़ा टैंकर

शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी में सड़क किनारे झुग्गियों में सो रहे परिवार पर टैंकर चढ़ गया। सीएनजी टैंकर ने इस दौरान कई मासूमों को रौंद दिया। चालक की लापरवाही से मासूम की जान चली गई। वहीं तीन से चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना रात करीब 2:20 मिनट की बताई जा रही है। थाना छोला मंदिर में मासूम अपने घरों में सोए हुए थे। तभी सीएनजी टैंकर ने तीन से चार घरों को तोड़ते हुए कई लोगों को रौंद दिया। इस दौरान टायरों के नीचे दब कर मासूम की जान चली गई। हादसे के बाद थाना छोला मंदिर और निशातपुरा पुलिस बल मौके पर पहुंचा। 

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक

जेल पहाड़ी पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दो दोस्तों के रेसिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। हादसा एमपी नगर थाने में हुआ है। 

हादसे में बाइक सवार युवक को गंभीर चोट आई है। युवक काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। डिवाइडर से टकराने के बाद  बाइक 200 मीटर दूर तक घिसटा गई। 

जबलपुर-भोपाल NH-45 भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत

कुमार इंदर, जबलपुर। जबलपुर-भोपाल NH-45 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हैरियर कार ने नटवारा बस स्टैंड के पास बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि 34 वर्षीय संतोष राजपूत नटवारा गांव का निवासी था। शनिवार दोपहर वह गैस सिलेंडर लेकर लौट रहा था। इसी दौरान शहपुरा भिटोनी में कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक करीब 50 फीट दूर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। 

सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। युवक को शहपुरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार जब्त कर जांच शुरू कर दी। NH-45 पर खुले डिवाइडर हादसों की बड़ी वजह बन रहे हैं। ग्रामीणों ने सुरक्षा इंतजाम की मांग उठाई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m