परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी को थाने में तलब किया गया। इस दौरान दिनेश लोधी पुलिस के सामने हाथ बांधे खड़े नजर आए। वहीं पुलिस दिनेश को घटनास्थल भी लेकर गई। लेकिन इसके बाद भी विधायक पुत्र का रसूख बरकरार है। एक्सीडेंट करने वाली थार पर अब भी ब्लैक फिल्म, सायरन और विधायक की पट्टिका लगाकर थाने पहुंचे थे।
शिवपुरी के करेरा एसडीओपी आयुष जाखड़ ने भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। विधायक पुत्र पुलिस के सामने हाथ बांधे खड़े नजर आए। दिनेश को घटनास्थल भी ले जाया गया। इस मामले की खास बात यह है कि विधायक पुत्र का रसूख अब भी बरकरार है। दरअसल, जिस गाड़ी से एक्सीडेंट किया था, उस गाड़ी पर अब भी ब्लैक फिल्म, सायरन और विधायक की पट्टिका लगी हुई है। वहीं एसडीओपी के आदेश पर विधायक पुत्र की थार गाड़ी का चालान काटा गया।
ये भी पढ़ें: ‘हॉर्न तो बजा रहा था’, थार से टक्कर मारने के बाद BJP विधायक के बेटे की दबंगई, राजनीतिक रसूख के चलते FIR लिखने पर पुलिस के कांपे हाथ!
गौरतलब है कि गुरुवार (16 अप्रैल) को बीजेपी विधायक प्रतीम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने बिना नंबर प्लेट वाली ब्लैक कलर की थार से राहगीरों को टक्कर मार दी। पहले बाइक को टक्कर मारी इसके बाद सड़क किनारे पैदल जा रही महिला और युवतियों को भी चपेट में ले लिया। इस घटना में घटना में कुल पांच लोग घायल हो गए थे। इतना ही नहीं विधायक पुत्र ने दबंगई भी दिखाई थी। वहीं पुलिस ने विधायक पुत्र होने के चलते अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर इतिश्री कर ली थी। यह मामला जब मीडिया में आया तब जाकर पुलिस ने विधायक पुत्र के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी।
ये भी पढ़ें: विधायक पुत्र की बिना नंबर प्लेट ‘थार’ ने 3 को मारी टक्कर: प्रीतम लोधी के बेटे पर केस दर्ज, MLA बोले- ‘जनता सर्वोपरि’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

