प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस दौरान ब्राह्मण समाज ने सीएम का सम्मान किया। इसी के साथ तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत हुई।

उज्जैन के सर्किट हाउस में परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आरती की और प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की ओर से किया गया।

ये भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर महाकाल दरबार में आम्र अभिषेकः शेषनाग और भस्म से सजा बाबा का अलौकिक स्वरूप

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तीन दिवसीय परशुराम जयंती और जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जयंती समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने सीएम का सम्मान करते हुए उन्हें भगवान परशुराम का चित्र और फरसा भेंट किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी ब्राह्मण समाज और सनातन धर्मावलंबियों को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें: हर्षा रिछारिया ने उज्जैन में लिया संन्यासः बनीं हर्षानंद गिरी, सुमनानंद गिरी से ली दीक्षा, लव जिहाद, नारी शक्ति, नशा मुक्ति और धर्म से जुड़े मुद्दों पर करेंगी काम

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m