Minor Son Absconds With Step Mother in Maharashtra: महाराष्ट्र के बीड (Beed) जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सौतेली मां को लेकर नाबालिग बेटा फरार हो गया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब महिला के पति के दामाद को हैदराबाद से ई-चालान मिला, जिससे पता चला कि वे उसकी बाइक लेकर भागे हैं। इसके बाद थाने पहुंचकर पति ने पत्नी को ढूंढने की फरियाद लगाई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों की तलाश जारी है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी पहली पत्नी से दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। करीब चार साल पहले उसने दूसरी शादी की थी।

पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि वह इस सप्ताह की शुरुआत में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई गया हुआ था। इसी दौरान उसकी दूसरी पत्नी और उसका नाबालिग बेटा (पहली पत्नी से हुआ बेटा) अचानक घर से गायब हो गए। उसने कहा, ‘सर मेरी दूसरी पत्नी नाबालिग बेटे के साथ फरार हो गई है।

मामले में एक नया मोड़ तब आया जब उसके दामाद को हैदराबाद यातायात पुलिस द्वारा जारी एक ई-चालान मिला, जो सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन से जुड़ा था। इसके बाद शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि उसकी दूसरी पत्नी और नाबालिग बेटा दामाद की बाइक लेकर फरार हुआ है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और महिला तथा नाबालिग की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m