अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. डीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर एक महिला ट्रेन पकड़ने के प्रयास में फिसलकर प्लेटफार्म और ट्रैक के बीच गिर गई. इस दुर्घटना में 30 वर्षीय महिला का बायां पैर घुटने के नीचे से कट गया. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. यह घटना देर रात प्लेटफार्म नंबर चार पर पोल नंबर 673/1451 के पास हुई.
महिला 63230 बनारस-आरा मेमू पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई थी. सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची. आरपीएफ के उप-निरीक्षक अमरदीप और एके मीना अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने ट्रेन को रुकवाकर महिला को बाहर निकाला. महिला उस समय अचेत अवस्था में थी. आरपीएफ ने उसे स्ट्रेचर से एम्बुलेंस तक पहुंचाया.
इसे भी पढ़ें : पल भर में उजड़ गई दुनिया, तालाब में डूबने से सगे भाइयों और बहन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
एम्बुलेंस द्वारा महिला को लोको अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. उसकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है. आरपीएफ ने महिला के पास मिले मोबाइल फोन से उसके पति को घटना की सूचना दी. होश में आने पर महिला ने अपना नाम मंजू देवी, पति मुकेश कुमार, निवासी पला, थाना अरनिया, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश बताया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

