Bilaspur News Update : बिलासपुर. सिम्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 60 वर्षीय कैदी बच्चू झुठैल की मौत हो गई है. वह जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था. तबीयत बिगड़ने पर जेल से सिम्स लाया गया था. एक्सरे के लिए ले जाते समय अचानक उसकी हालत बिगड़ गई थी. इमरजेंसी में ले जाने पर डॉक्टरों ने कैदी को मृत घोषित कर दिया. सिविल लाइन थाने में मर्ग मेमो भेजा गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. 

बारातियों की पिकअप पलटी 

बिलासपुर. रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बरतोरी-कुरैली के पास बारातियों से भरी स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई. कार का चक्का अचानक मार्ग पर ब्लास्ट हो गया. जिससे कार अनिंयत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. 

जानकरी के मुताबिक, बारात रामपुर से सिलतरा जा रही थी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. सभी का सिम्स अस्पताल में इलाज जारी है.

रायपुर-खड़गपुर के बीच एक फेरे के लिए चलेगी ट्रेन

बिलासपुर. यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 08749/ 08750 रायपुर खड़गपुर रायपुर सुपरफास्ट समर स्पेशल 01-01 फेरे के लिए चलाई जा रही है. गाड़ी संख्या 08749 रायपुर खड़गपुर सुपरफास्ट समर स्पेशल 23 अप्रैल को 13.10 बजे रायपुर से रवाना होकर 14.00 बजे भाटापारा, 15.10 बजे बिलासपुर, 16.05 बजे चांपा, 17.15 बजे रायगढ़, 18.30 बजे झारसुगुड़ा, 20.05 बजे राउरकेला, 22.15 बजे चक्रधरपुर, 23.10 बजे टाटानगर, 1.30 बजे खड़गपुर पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 08750 खड़गपुर रायपुर सुपरफास्ट समर स्पेशल 24 अप्रैल को 4.30 बजे खड़गपुर से रवाना होकर 6.30 बजे टाटानगर, 7.40 बजे चक्रधरपुर, 9.10 बजे राउरकेला, 11.18 बजे झारसुगुड़ा, 12.20 बजे रायगढ़ 13.25 बजे चांपा, 14.30 बजे बिलासपुर, 15.25 बजे भाटापारा, 17.15 बजे रायपुर पहुंचेगी.

बिलासपुर में सीजन का सबसे गर्म दिन

बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में इस साल गर्मी ने कहर बरपा दिया है. सुबह से ही सूरज के तेवर इतने तीखे हैं कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. दिन चढ़ने के साथ तापमान तेजी से बढ़ रहा है और अधिकतर जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है. राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है. हालात इतने गंभीर हैं कि राजनांदगांव, रायपुर और बिलासपुर का नाम विश्व के सबसे गर्म स्थानों में शामिल हो रहा है. सोमवार को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री रहा जो कि इस साल का अब तक का सबसे अधिक है.

15 लाख से अधिक के गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़. छत्तीगढ़ स्थापना के लेकर आज पर्यान्त तक ओडिशा से रायगढ़ जिले मे हो रहे गांजा की तस्करी पर आज पर्यान्त तक पुलिस प्रशासन रोक नही लगा पाई है. यही वजह है कि ओडिसा से मादक पदार्थो की तस्करी अनवरत जारी है. ऐसे ही मामले में आज फिर जिले की पुलिस ने ऑपरेश “आघात” के तहत एक कार्रवई करते हुए तमनार और साइबर टीम ने धौराभांठा मेन रोड पर नाकेबंदी करते हुए दो गांजा तस्करो को गिरफ्तार कर ली है और उनके पास से तकरीबन 60 किलोग्राम गांजा व एक कार सहित कुल करीब 20 लाख 24 हजार 750 रुपये की संपत्ति जब्त की है. 

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने अपने कार की डिक्की में 60 किलो गांजा भर कर ले जा रही थे. इसकी भनक पुलिस को लगने पर पुलिस ने धौराभांठा के पास नाकेबंदी कर दी थी और कार की डिक्की में गांजा से भरा 9 पैकेट गांजा बरामद करते हुए जप्त कर लिया है. पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि ओडिशा के बिलाईमुंडा की ओर से एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में गांजा भरकर धौराभांठा की ओर लाया जा रहा है. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धौराभांठा मेन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन क्रमांक ओआर 15 टी 7372 को रोककर जांच की जिसमे सवार दोनो व्यक्तियों ने अपना नाम सोहन लाल सिदार (40 वर्ष) निवासी रायपारा थाना तमनार एवं विनोद प्रधान (33 वर्ष) निवासी समकेरा थाना तमनार बताया. उनकी गाड़ी की तलाशी लेने पर कार के डिक्की में 9 पैकेट गांजा बरामद हुआ. जिसकी अनुमानित कीमत तकरीबन 15 लाख 14 हजार 750 रुपये आंकी गई है. इसके अलावा आरोपियों के पास से एक वीवो और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया. पूरे मामले में वाहन सहित कुल 20 लाख 24 हजार 750 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है.

ओडिशा के कमल पटेल की तलाश जारी

इस मामले में पुलिस की माने तो आरोपी उक्त गांजा का कंसाइनमेंट ओडिशा के कमल मेहर से संपर्क कर गांजा लाकर अवैध बिक्री के लिए परिवहन कर रहे थे. इसी दौरान उन्हे पुलिस ने पकड लिया. इस मामले में तमनार में तीनों आरोपियों के विरूद्ध नामजद अपराध दर्जकर धारा 20 (बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

जब्त संपत्ति

1. एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक ओआर-15-टी 7372, किमती करीब 05 लाख

2. 60 किलोग्राम गांजा, कीमती करीब 15 लाख 14 हजार 750 रूपये

3. 2 मोबाइल कीमती 10 हजार रूपय (एक वीवो और एक ओप्पो कंपनी)

कुल 20 लाख 24 हजार 750 रूपये

बिना फार्मर आईडी नहीं मिलेगा खाद, किसानों को पंजीयन कराने की अपील

सक्ती. खरीफ सीजन में खाद की बिक्री में पारदर्शिता लाने और सब्सिडी का लाभ सीधे सही किसानों तक पहुंचाने के लिए एग्रीस्टेक योजना अंतर्गत किसानों के लिए फार्मर आईडी को अनिवार्य कर दिया गया है. फार्मर आईडी किसान की एक डिजिटल पहचान है, जो केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयास एग्रीस्टेक के तहत तैयार की जाती है. भू-अभिलेख के अनुसार भूमि का विवरण लिंक होता है. शासन ने किसानों को शत-प्रतिशत पहचान पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. इसका उद्देश्य बिचौलियों पर नियंत्रण करना, खाद की कालाबाजारी को रोकना तथा वास्तविक किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना है. फार्मर आईडी किसान की एक डिजिटल पहचान है, जो एग्रीस्टेक के तहत तैयार की जाती है.