West Bengal Election 2026 Voting : पश्चिम बंगाल में 16 जिलों की 152 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग ख़त्म हो चुकी है. इस बार राज्य की जनता ने वोटिंग के पुराने सरे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए है. चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 6 बजे तक 91.35 फीसदी मतदान हुआ है. सबसे ज्यादा मतदान रघुनाथगंज विधानसभा सीट पर हुआ है. यहां करीब 95 फीसदी मतदाताओं ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया. पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. मतदान सुबह सात बजे प्रारंभ हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रही. जिन सीटों पर कड़ा मुकाबला माना जा रहा है, उनमें नंदीग्राम, खड़गपुर, पुरुलिया, बांकुरा और झारग्राम सीटों शामिल हैं. राज्य में दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा, जिसमें 142 सीटों पर मतदान होगा.

बंगाल में 91 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, आखिरी एक घंटे में आमतौर पर 2 से 3 फीसदी तक मतदान और बढ़ता है. शाम 5 बजे तक राज्य में 89.93 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी. वहीं 6 बजे तक यह आंकड़ा 91.35 तक पहुंच गया. दिन की शुरुआत से ही कई इलाकों में लंबी कतारें देखी गईं. ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी बूथों तक, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे. मालतीपुर में एक महिला मतदाता की बूथ पर मौत जैसी दुखद घटना भी सामने आई, लेकिन इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ. वहीं तमिल नाडु ने भी इस बार जमकर मतदान में हिस्सा लिया है. शाम 6 बजे तक तमिलनाडु में 84.29% वोटिंग दर्ज किया गया है.

CRPF जवानों पर लोगों ने फेंके पत्थर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की वोटिंग के दौरान झड़प की खबरें सामने आई है. बीरभूम जिले की दुबराजपुर विधानसभा सीट के खैरासोल घुमर गांव में तैनात CRPF जवानों पर लोगों ने पत्थर फेंके.

बंपर वोटिंग TMC जीत का संकेत: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अब तक हुए मतदान से संकेत मिलता है कि तृणमूल कांग्रेस अभी से ही जीत की स्थिति में है. उन्होंने कहा, ‘मुझे किसी पद में कोई दिलचस्पी नहीं है. मुझे कुर्सी नहीं चाहिए. मैं सिर्फ दिल्ली में बीजेपी सरकार का अंत चाहती हूं.’

बंगाल में पूर्ण बहुमत वाली BJP सरकार बनने जा रही है: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल में चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज, वोटिंग का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है. 5 तारीख को दीदी को पूरी तरह से हार का सामना करना पड़ेगा. बंगाल में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार बनने जा रही है. आप सभी को बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त कराने के लिए कमल के निशान वाला बटन जरूर दबाना चाहिए.

इसके आलवा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘बंगाल में अभी-अभी मुझे कुछ लोग मिले, जो कह रहे थे कि अमित भाई, लोग वोट तो देना चाहते हैं, लेकिन गुंडों से डरते हैं. इनसे मत डरना. मैं दीदी के गुंडों को कहकर जाता हूं, 29 तारीख को घर के बाहर मत निकलना, वरना 5 तारीख के बाद हम तुम्हें सीधा कर देंगे.’

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m