अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अब सफाई पेश की है। दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि ट्रंप भारत को ‘एक महान देश’ मानते हैं, जिसका नेतृत्व उनके एक बहुत अच्छे मित्र कर रहे हैं। इससे ठीक पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार ने ट्रंप के बयान से जुड़ी कुछ रिपोर्टें देखी हैं।
अमेरिकी दूतावास ने क्या कहा?
दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता क्रिस्टोफर एल्म्स ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के बारे में बहुत गर्मजोशी से बात की और उन्होंने भारत को एक महान राष्ट्र बताया और यह भी कहा कि भारत के नेता के साथ उनकी निजी दोस्ती है। प्रवक्ता के मुताबिक, ट्रंप ने कहा, “भारत एक महान देश है, जिसके शीर्ष पर मेरा एक बहुत अच्छा दोस्त है।” इससे पहले ईरान ने ट्रंप के बयान को नस्लवादी बताया था।
भारत की प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से इस पोस्ट को री-शेयर किए जाने पर पर भारत ने पहली प्रतिक्रिया भी दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि उसने इस मामले से जुड़ी रिपोर्ट्स देखी हैं, लेकिन मंत्रालय ने फिलहाल इस पर ज्यादा टिप्पणी करने से परहेज किया है।
क्या है भारत को ‘नरक’ बताने से जुड़ा विवाद?
ट्रंप ने रूढ़िवादी टिप्पणीकार माइकल सैवेज के एक वीडियो क्लिप और एक पत्र को साझा किया है। इसमें उन्होंने अमेरिकी आव्रजन कानूनों और जन्मजात नागरिकता का जिक्र किया है। पत्र में कहा गया है कि अप्रवासी गर्भावस्था के अंतिम समय में अमेरिका में आकर व्यवस्था का दुरुपयोग करते हैं और यहां पैदा हुआ बच्चा तुरंत अमेरिकी नागरिक बन जाता है और फिर वे पूरे परिवार को चीन या भारत या किसी दूसरे ‘नरक’ जैसे देश से ले आते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

